Bihar Flood: उत्तर बिहार में ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर, सोन और गंगा में नहीं है खतरा
Bihar Flood Update News उत्तर बिहार में गंडक बूढ़ी गंडक कोसी व बागमती खतरे के निशान के पार वाल्मीकिनगर में खतरे के निशान को छूने के बाद घट रहा मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में खतरे के निशान से नीचे बह रही
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Flood News: उत्तर बिहार में मानसून की भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। कई जिलों में गंडक, बूढ़ी गंडक, कोसी और बागमती खतरे के निशान को पार कर चुकी है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गंडक नदी गोपालगंज जिले में डुमरियाघाट में खतरे के निशान से 99 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके जल स्तर में तत्काल कोई कमी होने की संभावना नहीं है। वहीं, पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया में बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वाल्मीकिनगर में खतरे के निशान को छूने के बाद घट रहा है। मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर में खतरे के निशान से नीचे बह रही है लेकिन जल स्तर पर में वृद्धि होने की संभावना है।
कोसी और बागमती बह रहीं खतरे के निशान से ऊपर
कोसी बराह क्षेत्र, वीरपुर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बागमती ढ़ेग ब्रिज में खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। हालांकि इसके जल स्तर में कमी आने का अनुमान है। बागमती सीतामढ़ी जिले के रून्नी सैदपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके जलस्तर में कमी की संभावना है। बागमती दरभंगा जिले के बेनीबाद में खतरे के निशान से 92 सेंटीमीटर ऊपर था। इसके जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है। अघवारा नदी का जल स्तर कमतौल में खतरे के निशान से ऊपर है। कमला-बलान नदी का जलस्तर जयनगर में खतरे के निशान से 43 सेंटीमीटर ऊपर था। जल स्तर बढ़ 62 सेंटीमीटर की और वृद्धि होने की संभावना है।
गंगा का जलस्तर नियंत्रण में, सोन का घट रहा
गंगा का जल स्तर बक्सर, पटना और मुंगेर से लेकर भागलपुर व कहलगांव तक सभी जगह नियंत्रण में हैं। इसी तरह सोन का जल स्तर भी ज्यादातर स्थानों पर या तो स्थित है या फिर घट रहा है। पुनपुन का जल स्तर भी घट रहा है। उधर, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की नजर बाढ़ प्रभावित सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर बनी हुई है।