Move to Jagran APP

भारत में इन वजहों से सफल रहा लॉकडाउन, बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने खोला राज

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए भारत ने सबसे लंबा लॉकडाउन लागू किया। यह लॉकडाउन काफी हद तक सफल रहा। अब भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लॉकडाउन के सफल होने के पीछे की वजहें गिनाई हैं।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 08:36 AM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 08:36 AM (IST)
भारत में इन वजहों से सफल रहा लॉकडाउन, बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी ने खोला राज
बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए भारत ने सबसे लंबा लॉकडाउन लागू किया। यह लॉकडाउन काफी हद तक सफल रहा और देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को थामने में काफी मदद मिली। अब भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लॉकडाउन के सफल होने के पीछे की वजहें गिनाई हैं। उन्‍होंने कहा कि केंद्र और राज्‍य सरकार की योजनाओं की वजह से लॉकडाउन के बावजूद लोगों को अपनी जरूरतें पूरी करने में मुश्किल नहीं हुई।

loksabha election banner

सुशील मोदी ने गिनाईं एनडीए सरकार की उपलब्धियां

सुशील मोदी ने रविवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति और बिहार इलेक्ट्रिक टेडर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लॉकडाउन और कोरोना से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अगर घर-घर बिजली नहीं पहुंचाई होती, 10 करोड़ शौचालय नहीं बनवाए होते और गरीब महिलाओं को 14 करोड़ 73 लाख मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं दिया होता तो लोग शौच, ईंधन आदि की तलाश के साथ ही ऊब कर घरों से बाहर सड़क पर निकल आते और लॉकडाउन कभी सफल नहीं होता।

अमेरिका से भी तेज गति से भारत ने दी नागरिकों को मदद

सुशील मोदी ने कहा कि अमेरिका जैसे देश को लॉकडाउन के दौरान सात करोड़ लोगों तक सहायता राशि का चेक पहुंचाने में छह महीने का समय लगा। लोगों के खाते वहां भी थे मगर सरकार के पास उनका डेटा नहीं था, इसलिए डीबीटी के जरिए राशि नहीं पहुंचाई जा सकी। चेक प्रिंट कर लिफाफे में भरने और डाक से भेजने में काफी समय लगा। वहीं, भारत में 20 करोड़ जनधन खाताधारक गरीब महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से लॉकडाउन के तीन महीने तक 500 रुपये प्रतिमाह की दर से कुल 30,952 करोड़ रुपये एक क्लिक पर भेजे गए।

वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक नीरज कुमार ने की। वहीं कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव और प्रेम कुमार ने भी संबोधित किया। नीरज कुमार ने वाणिज्य मंच की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.