Move to Jagran APP

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताई ब्रेकअप की कहानी, जा तो रहे हो मुझे छोड़कर; कैसे भुलाओगे वफा

अक्षरा सिंह का नया गाना जा तो रहे हो मुझे छोड़कर तुम साल 2021 के अंत में रिलीज हो गया है। यह एक सैड सॉन्ग है जो एएससी भोजपुरी पर जारी हुआ है। गाना ब्रेकअप के बाद एक लड़की की कहानी है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 04:35 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 04:35 PM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बताई ब्रेकअप की कहानी, जा तो रहे हो मुझे छोड़कर; कैसे भुलाओगे वफा
'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर तुम' गाने के एक दृश्य में अक्षरा सिंह। साभारः इंटरनेट मीडिया।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना 'जा तो रहे हो मुझे छोड़कर तुम' साल 2021 के अंत में रिलीज हो गया है। यह एक सैड सॉन्ग है, जो एएससी भोजपुरी पर जारी हुआ है। गाना ब्रेकअप के बाद एक लड़की की कहानी है, जो अपनी दोस्त के जन्मदिन पर अपने एक्स से मिलती है। इस गाने में एक्स को खोने का दर्द साफ झलकता है। ऊपर से अक्षरा सिंह की सुरीली आवाज दर्शकों के दिल को छू रही है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। गाना सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक किया जा सकता है - https://youtu.be/iO_eDxRISoU

loksabha election banner

अक्षरा के नए गाने 'जा तो रहे हो मुझे छोड़करतुम' म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा के साथ मिलकर बनाया है। दोनों की केमेस्ट्री इस गाने की धुन में साफ नजर आ रही है। वहीं गाने को लेकर अक्षरा सिंह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह गाना प्रेमी जोड़ों को पसंद भी आएगा और उन्हें एक दूसरे के साथ ईमानदारी से रहने को प्रेरित भी करेगा। यह गाना वैसे तो सबों के लिए है। बेहद एंटरटेनमेंट है इसमें। अक्षरा ने कहा कि सान्ग हर वर्ग के लोगों को खूब पसंद आएगा। बता दें कि यह अक्षरा सिंह का साल 2021 का आखिरी गाना है। अक्षरा ने इस साल भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाया है। इसके साथ ही अक्षरा बिग बास में भी नजर आ चुकी हैं। बालीवुड एक्टर सलमान खान की अगुवाई वाले शो में अक्षरा को काफी पसंद किया गया था। उनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल हुए, तो कई ने रिकॉड भी ब्रेक किए। इस साल अक्षरा का सबसे बड़ा गाना पानी पानी रहा, जिसके हिंदी वर्जन में सुपर स्टार रैपर बादशाह और पंजाबी म्यूजिक सेंशेसन आस्था गिल नजर आई थीं। अक्षरा ने इसके भोजपुरी वर्जन से सबका ध्यान खुद की ओर आकर्षित किया। इसके अलावे भी अक्षरा की काम और उनकी बोल्ड इमेज ने उनके फॉलोवर्स को खूब बढ़ाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.