बिहारः भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज, यू-ट्यूब पर हो रहा वायरल
अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हो गया है। अब गाना वायरल भी हो रहा है। यूं तो अक्षरा के गानों की धूम यू-ट्यब पर खूब है लेकिन अब उनके गाने ओटीटी प्लेटफार्म मस्तानी पर भी धमाल मचाने लगे हैं।
जागरण टीम, पटना। फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफार्म मस्तानी पर सुपर हाट गर्ल अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हो गया है। अब गाना वायरल भी हो रहा है। यूं तो अक्षरा के गानों की धूम यू-ट्यब पर खूब है, लेकिन अब उनके गाने ओटीटी प्लेटफार्म मस्तानी पर भी धमाल मचाने लगे हैं। ‘मेरी वफा’ अक्षरा का हिंदी गाना है, जिसे अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज दी है। यह मूलत: सैड सौंग है, लेकिन इसका अंदाज अलग है। ये कहा जा सकता है कि अक्षरा के गाये हिंदी गानों में ये सबसे अगल और मजेदार है।
इसको लेकर अक्षरा ने खुशी जाहिर की और कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि हैदर काजमी जैसे दिग्गज व संजीदा फिल्ममेकर के ओटीटी प्लेटफार्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है। यह ओटीटी प्लेटफार्म सार्थक सिनेमा और गानों को बेहतर मंच देता है। इसलिए यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि यहां मेरी कला को एक अलग पहचान मिलेगी। यह गाना बेहद अच्छा है। आप जरूर सुनिये। फंणींद्र राव ने लिखा है, म्यूजिक आशीष वर्मा का है। गाने का लिंक : https://www.instagram.com/p/CRHNJQgDtdV/?utm_medium=copy_link है।
आपको बता दें कि मस्तानी ओटीटी प्लेटफार्म पर इससे पहले वेब सीरीज द रेड लैंड रिलीज हो चुकी है, जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के खूनी अंजाम को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब यह मिस्ट्री थ्रिलर। हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में कहा था कि यह सार्थक और प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक बेहतर मंच बनेगा। यहां लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्में वेब सीरीज व अन्य मनोरंजक चीजें देख पाएंगे। इस प्लेटफार्म पर हैदर काजमी के निर्देशन में बनी फिल्में रिलीज होंगी ही साथ-साथ दुनिया भर में बनी अच्छी और सार्थक फिल्में इस ओटीटी प्लेटफार्म पर दर्शकों को देखने को मिलेंगी, जिसका मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार होगा।