Move to Jagran APP

Bihar Exit Polls Political Reaction: लोजपा का दावा- भाजपा संग बनाएंगे सरकार; जानिए क्‍या बोले नेता

Bihar Exit Polls Political Reaction तीन चरणों में होने वाला बिहार चुनाव के लिए मतदान अब खत्‍म हो चुके हैं। इस बार महागठबंधन और एनडीए के बीच कट्टर मुकाबला दिख रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान गरजने वाले नेता एक बार से जुबानी तीर चला रहे हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 08:29 PM (IST)
Bihar Exit Polls Political Reaction: लोजपा का दावा- भाजपा संग बनाएंगे सरकार; जानिए क्‍या बोले नेता
एक्‍जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है।

पटना, जेएनएन। Bihar Exit Polls Political Reaction: तीन चरणों में होने वाला बिहार चुनाव के लिए मतदान अब खत्‍म हो चुका है। एक्‍जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है। इस बार महागठबंधन और एनडीए के बीच कट्टर मुकाबला दिख रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान गरजने वाले नेता एक बार से जुबानी तीर चलाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। आइए जानते हैं एक्‍जिट पोल के नतीजों के बाद किस पार्टी के नेता क्‍या कह रहे हैं।

loksabha election banner

एग्जिट पोल के नतीजे आते ही महागठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि बिहार में उनकी प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। सरकार ही नहीं, बल्कि अब सरोकार भी बदल जाएंगे। नेताओं ने कहा कि हमने राज्य की जनता से जो भी वादे किए हैं उन्हेंं हर हाल में पूरा किया जाएगा। सांसद एवं राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा, कांग्रेस विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा के साथ ही वामदल के नेता अरुण मिश्र व कविता कृष्णन ने शनिवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि महागठबंधन की चट्टानी एकता चुनाव के दौरान जमीनी स्तर पर नजर आई। महागठबंधन ने बदलाव के जिस संकल्प को उठाया उसे राज्य की जनता ने हाथों हाथ लिया।

कंफ्यूजन वाला है एक्जिट पोल : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए बिहार की महान जनता ने कोरोना संकट के काल में भी खुलकर मतदान किया है। न राजग और न महागठबंधन, इस बार हमारा फ्रंट को बहुमत मिलेगा। 'एक्जिट पोल' बड़ा कंफ्यूजन पैदा करता है। रालोसपा गठबंधन को भी अच्छी संख्या में सीटें मिलेंगी। 10 नवंबर को चुनाव परिणाम का इंतजार कीजिए, जब ईवीएम से जनादेश निकलेगा और नीतीश सरकार के 15 साल के कुशासन को अंत होगा। जनता हर कीमत पर अब बदलाव चाहती है। इसके लिए हम जनता को बधाई देते हैं।

भाजपा-लोजपा की बनेगी सरकार : लोजपा

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि हमारे नेता चिराग पासवान ने चुनाव में 'असंभव नीतीश' का नारा दिया था, इस मिशन में हमारी लोक जनशक्ति पार्टी कामयाब रही। जनता ने नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर मताधिकार का इस्तेमाल किया। 'एक्जिट पोल' में भी जदयू की सीटें सबसे कम मिल रही हैं जबकि लोजपा को एक्जिट पोल में भी बेहतर प्रदर्शन बताया जा रहा है। चुनाव परिणाम आने का इंतजार कीजिए। बिहार में भाजपा-लोजपा की सरकार बनेगी। नीतीश कुमार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे।

महागठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार : दीपंकर

भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने एक्जिट पोल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तमाम एक्जिट पोल में महागठबंधन की सीटें ज्यादा आ रही हैं। चुनाव से पहले जनता ने बदलाव का जबरदस्त संकल्प लिया था और तीसरे चरण के मतदान के बाद जनता ने राजग के खिलाफ गुस्से का इजहार करते हुए महागठबंधन के पक्ष में वोट किया। जनता निर्णायक जनादेश महागठबंधन को दी है और महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

एक्जिट पोल से खुली भाजपा-जदयू के दावे की पोल : माकपा

माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि अब तो एक्जिट पोल से भी भाजपा-जदयू के दावों की पोल खुल गई है। महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। बिहार में जनता ने महागठबंधन की सरकार बनाने का जनादेश दे दिया है। तीसरे चरण के सम्पन्न मतदान में महागठबंधन के पक्ष में बंपर वोटिंग हुई है। जनता ने भाजपा-जदयू को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। वहीं भाकपा के कार्यवाहक राज्य सचिव रामबाबू कुमार ने कहा कि जनता ने महागठबंधन के पक्ष में जनादेश देने का काम किया है। एक्जिट पोल महागठबंधन के पक्ष में नतीजे बता रहा है। महागठबंधन की सरकार बनना तय है। आखिरी समय में नीतीश कुमार ने 'इमोशनल कार्डÓ खेलने की कोशिश की है लेकिन जनता उनके झांसे में नहीं आई।

इंडिया टीवी के एक्‍जिट पोल में नीतीश कुमार की मौजूदा सरकार को फिर 116 सीटें और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार महागठबंधन को 118-138 सीटें वहीं एनडीए को 91-117 सीटें मिल सकती हैं। इधर निर्दलीयों की संख्‍या भी करीब 8 -14 के बीच रह सकती है।

एबीपी न्‍यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल के नतीजे इस तरह रहने का अनुमान है। 

एनडीए गठबंधन (जदयू- भाजपा) :  104 -121 सीटें

महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस) :  108 -131 सीटें 

अन्‍य  (निर्दलीय) : 4 -8 सीटें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.