Bihar Election 2020: नक्सल प्रभावित चार सीटों पर मतदान खत्म, वोटरों में उत्साह
विधानसभा सभा चुनाव के पहले चरण की 71 में से नक्सल प्रभावित चार सीटों पर मतदान दोपहर 300 बजे ही समाप्त हो गई। इनमें तीन सीटें औरंगाबाद जिले की नवीनगर कुटुंबा व रफीगंज तथा कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा सीट है।
पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में पहले चरण का मतदान जारी है। वोटर इस बार काफी संख्या में घर से बाहर निकल रहे हैं। इससे वोटिंग फीसद बढ़ने का अंदेशा है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार बिहार में तीन बजे तक कुल वोटिंग फीसद 46.29 हुई है। पहले चरण में मिल रहे रुझान के अनुसार यह और बढ़ने वाला है। इधर कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म हो चुका है।
नक्सल प्रभावित चार सीटों पर मतदान खत्म
विधानसभा सभा चुनाव के पहले चरण की 71 में से नक्सल प्रभावित चार सीटों पर वोटिंग दोपहर 3:00 बजे ही समाप्त हो गई। इनमें तीन सीटें औरंगाबाद जिले की नवीनगर, कुटुंबा व रफीगंज तथा कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा सीट है। इन सीटों पर मतदान का फीसद पहले दो व चार घंटे में सामान्य सीटों से अधिक रहा।
रोहतास और कैमूर में पहाड़ और जंगल में बने थे मतदान केंद्र
रोहतास और कैमूर जिले में लगभग दो दशक बाद पहाड़ और जंगल में स्थित गांव में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नक्सली हमले के मद्देनगर पहले जंगल व पहाड़ी गांव का बूथ तराई के गांवों में शिफ्ट कर दिया जाता था। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहले दो घंटे में सबसे अधिक 19 फीसद मतदान कुटुंबा में हुआ।
शाम चार बजे तक मतदान
बांका : कटोरिया और बेलहर
मुंगेर : तारापुर, मुंगेर व जमालपुर
लखीसराय : सूर्यगढ़ा
पटना : मसौढ़ी व पालीगंज
रोहतास : चेनारी, सासाराम व काराकाट
औरंगाबाद : गोह, ओबरा, औरंगाबाद व गुरूआ
गया : शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया व टिकारी
नवादा : गोबिंदपुर व रजौली
जमुई : सिकंदरा, जमुई, झाझा व चकाई
शाम पांच बजे तक मतदान
अरवल : कुर्था व अरवल
जहानाबाद : घोसी, जहानाबाद व मखदुमपुर
शाम छह बजे तक मतदान
भागलपुर : कहलगांव व सुल्तानगंज
बांका : अमरपुर, बांका व धौरैया
लखीसराय : लखीसराय
शेखपुरा : शेखपुरा व बरबीघा
पटना : मोकामा, बाढ़ व विक्रम
भोजपुर : संदेश, बड़हरा, आरा, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर व अगिआंव
बक्सर : ब्रह्मपुर, बक्सर, डुमरावं व राजपुर
कैमूर : रामगढ़, भभुआ व मोहनियां
रोहतास : करगहर, दिनारा, नोखा व डिहरी
गया : गया टाउन, बेलागंज, अतरी व वजीरगंज
नवादा : हिसुआ, नवादा व वारिसलीगंज