Move to Jagran APP

सिवान में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्तेदार ने खुद बताया मारकर कहां फेंका

बिहार के सिवान जिले में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची एक दिन पहले घर से गायब हो गई थी। रिश्तेदारी में आए युवक ने इस घिनौने काम को अंजाम दिया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 05:45 PM (IST)
सिवान में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, रिश्तेदार ने खुद बताया मारकर कहां फेंका
सिवान में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। सांकेतिक तस्वीर।

संसू,पचरुखी (सिवान): पचरुखी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर से गायब पांच वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार की सुबह गावं से दो सौ मीटर दूर खेते से बरामद किया गया। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। आरोप उसके रिश्तेदार प्रदीप सिंह पर लगा है। वारदात की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपित की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इससे पचरुखी थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह थानाध्यक्ष ने आरोपित को ग्रामीणों से बचाकर पुलिस स्टेशन भिजवाया और लोगों को शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस पर हमले की भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

loksabha election banner

स्वजनों ने बताया कि बच्ची सोमवार की दोपहर घर से गायब हो गई थी। बहुत खोजबीन के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। शाम में घर के ही रिश्तेदार से पूछताछ पर शक हुआ तो बच्ची की मां ने परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को शक के आधार पर पूछताछ शुरू की। युवक ने बच्ची संग दुष्कर्म कर उसकी मौत की बात स्वीकारते हुए गांव से दो सौ मीटर के दूरी पर बगीचेनुमा खेत में शव छिपा कर रखने की जानकारी दी। 

रिश्तेदारी में आया था आरोपित

ग्रामीणों के अनुसार आरोपित युवक अपने रिश्तेदार के घर दो दिन पहले ही आया था। ग्रामीणों का आरोप था कि अगर बच्ची की ससमय बरामदगी हुई होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। बताया कि युवक पर पूर्व में अपनी पत्नी व साले की हत्या का आरोप है। जो वर्षों से फरार चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार नशे में धुत होकर उसने यह कुकर्म किया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला होगा स्पष्ट

पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह ने कहा कि शव को बरामद कर आरोपित प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म कर गला दबा कर हत्या करने की बात कही जा रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी स्पष्ट होगा। आरोपित की ग्रामीणों ने पिटाई की, बीच बचाव करने पर मौके पर पहुंची टीम ने हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस टीम पर हमले की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.