पटना में राजमिस्त्री को घर बनाने के दौरान मालिक की बेटी से हुई मोहब्बत, शादी की प्लानिंग जान घर वाले चौंके
Patna Crime News पटना में घर बनाने के दौरान एक राजमिस्त्री को मालिक की बेटी से ही प्यार हो गया। जिसके बाद उसने उसे अपना बनाने के लिए जो प्लानिंग की उसे जानकर सब लोग हैरान रह गए।
संसू, पुनपुन(पटना)। राजधानी में एक राजमिस्त्री को घर बनाने के दौरान किशोरी से प्यार हो गया। जिसके बाद राजमिस्त्री ने किशोरी को अपना बनाने के लिए ऐसी प्लानिंग की सब हैरान रह गए। खबर के मुताबिक पटना के पुनपुन थाने के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी की शादी की नीयत से बीते मंगलवार को अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पुनपुन में एक मकान का निर्माण कार्य पिछले कई माह से चल रहा है। आरोपित मिथुन कुमार उस मकान में राजमिस्त्री का काम करता था। आरोप है कि इसी दौरान मिथुन किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया और मंगलवार को शादी की नीयत से उसे लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : नोटों के बिस्तर पर सोने के लिए बिहार के इन युवकों ने अपनाया अनूठा शार्टकट, पुलिस भी देखकर हो गई हैरान
फुफेरी बहन को भी ले गया साथ
इस दौरान उसने किशोरी की फुफेरी बहन को भी साथ ले लिया, ताकि किसी को शक न हो। बाद में फुफेरी बहन इनकी चाल को समझ रास्ते से ही भागकर अपने घर मंगलवार की रात्रि पहुंच गई। घर पहुंचने पर उसने स्वजनों को इसकी जानकारी दी। स्वजन बुधवार को पुनपुन थाने पहुंच नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कै पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में किशोरी की मां ने बेगूसराय के रहने वाले मिथुन कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि किशोरी के साथ उसकी हमउम्र की फुफेरी बहन भी साथ थी, लेकिन वह मंगलवार की रात्रि वापस भागकर अपने घर चली आई है।
यह भी पढ़ें : पुराने प्यार को शादी के बाद भी नहीं भुला पाई विवाहिता, पति गिफ्ट खरीदने गया और मैडम..., मुजफ्फरपुर की घटना
दो बच्चों की मां घर से फरार
संवाद सहयोगी घोसी, जहानाबाद : थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 वर्षीय विवाहिता को दो बच्चे के साथ बहला फुसलाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के स्वजन द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें शकुराबाद थाना क्षेत्र के कुंडिला गांव के एक व्यक्ति को नामजद आरोपित किया है। प्राथमिकी के अनुसार महिला का पति अपने खेत पर जाने के लिए घर से निकला था। घर वापस आया तो पत्नी एव दोनों बच्चे गायब थे। छानबीन में पता चला कि पत्नी और बच्चों को आरोपित बहलाकर अपने साथ ले गया है।पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : अजब-गजब मामला: कामकाज छोड़ दिनभर दुल्हन को घर लाने का देखता था सपना, समझाने पर पश्चिम चंपारण के युवक ने उठाया खौफनाक कदम