Move to Jagran APP

Bihar Crime: शेखपुरा में मायके आई पत्नी को घर ले गया पति, अगली सुबह खेत में पड़ी मिली लाश

Bihar Crime बिहार के शेखपुरा में मायके आई पत्नी को पति घर लग गया। इसके बाद अगली सुबह गुरुवार को उसका शव एक खेत में पड़ा मिला। हत्‍या का आरोप पति पर लगा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Amit AlokEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 09:56 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 10:05 AM (IST)
Bihar Crime: शेखपुरा में मायके आई पत्नी को घर ले गया पति, अगली सुबह खेत में पड़ी मिली लाश
शेखपुरा में मायके आई पत्नी को घर ले गया पति, अगली सुबह खेत में पड़ी मिली लाश। तस्‍वीर: जागरण।

शेखपुरा, जागरण संवाददाता। Bihar Crime बिहार के शेखपुरा (Sheikpura) के बरबीघा प्रखंड के जंगीपुर गांव में एक युवती की गला घोंट कर हत्या (Strangulated to Death) कर दी गई। इसके बाद गुरुवार को उसका शव (Dead Body) खेत में फेंका मिला। हत्या का आरोप नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के लालूनगर निवासी उसके पति (Husband) पर लगाया गया है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। मृतक की पहचान गोरेलाल यादव की बेटी संपुल देवी के रूप में की गई है। मृतक के ससुराल वाले फरार (In-Laws family Absconding) हो गए हैं।

loksabha election banner

पति पर हत्‍या का आरोप, चल रहा था झगड़ा

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार संपुल देवी का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। इसी बीच वह ससुराल से अपने मायके चली गई थी। बुधवार की शाम पति उसे ले जाने के लिए पहुंचा। वह संपुल देवी को अपने साथ लेकर घर चला गया।

सुबह में खेत में पड़ी मिली लाश

इसके बाद गुरुवार की सुबह में गांव के लोगों ने संपुल का शव लोदीपुर गांव के एक खेत में देखा। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कम्‍प मच गया। वहां ग्राीमणों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्‍थानीय लोगों में इस हत्‍या को लेकर गुस्‍सा देखा गया। लोग इसके पीछे ससुराल वालों का हाथ बता रहे थे। लोगों ने मृतक के मायके में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

मृतक संपुल के मायके वालों के अनुसार पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी है। घटना के बाद से मृतक के पति सहित ससुराल वाले फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी खोज में जुट गई है। पुलिस हत्‍याकांड की पड़ताल में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखुपरा सदर अस्‍पताल भेज  दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.