Bihar Crime: गोपालगंज में घर पर डकैतों का हमला, हथियार का भय दिखा लूटे कर 9.30 लाख; FIR दर्ज
Bihar Crime गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिबली गांव में डकैतों ने एक घर पर हमला कर 9.30 लाख की संपत्ति लूट ली। आज घटना की एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
गोपालगंज, जेएनएन। Bihar Crime बिहार के गाेपालगंज (Gopalganj) स्थित बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिबली गांव में बीती रात बोलेरो तथा बाइक से पहुंचे 15 डकैतों ने एक घर पर धावा बोल दिया। उन्होंने छत के रास्ते घर में घुस कर पांच लाख के गहनाें सहित 9.30 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और फरार हो गए। गुरुवार को गृहस्वामी के पुलिस थाना में एफआइआर (FIR) दर्ज कराई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर एसडीपीओ नरेश पासवान ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पुलिस डकैतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी (Police Raid) कर रही है। हालांकि अभी तक डकैतों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
15 डकैतों ने घर पर धावा बोला, लूटे और हो गए फरार
मिली जानकारी के अनुसार सिबली गांव निवासी संजय सिंह कोलकाता (Kolkata) में काम करते हैं। छठ पर्व (Chhath Vrata) के अवसर पर वे अपने घर आए हैं। बुधवार की रात संजय सिंह तथा उनके घर के लोग सो रहे थे। तभी देर रात एक बोलेरो (Bolero) तथा तीन बाइक (Bike) पर सवार होकर 15 की संख्या में पहुंचे डकैतों (Dacoits) ने उनके घर पर धावा बोल दिया। डकैत घर में छत के रास्ते से घुसे। उन्होंने हथियार का भय दिखा कर पांच लाख के गहनाें सहित 9.30 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली और आराम से फरार हो गए।
एफआइआर दर्ज, पुलिस छापेमारी जारी
गुरुवार को गृहस्वामी संजय सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने थाना में आवेदन देकर एफआइआर दर्ज कराई। एसडीपीओ नरेश पासवान ने घटनास्थल की जांच की। इस बीच पुलिस ने छपरा जिले के लखनपुर गांव के समीप से लूटे गए खाली बक्से को बरामद किया। पुलिस वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश में लग गई है। उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी लगातार जारी है। हालांकि, वारदात में शामिल अपराधियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।