Tejashwi Yadav Birthday: बड़े भाई तेज ने 'टूटू' को खास अंदाज में दी बधाई, बड़ी बहना बोलीं-तेजस्वी भवः बिहार
Bihar Chunav 2020 तेजस्वी यादव के जन्म दिन के अगले दिन यानी 10 नवंबर को मतगणना है। अगर मतगणना में राजद महागठबंधन की जीत होती है तो तेजस्वी के अब तक के जीवन का सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिलेगा।
पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 राष्ट्रीय जनता दल के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव का आज ( 9, नवंबर) जन्म दिन है। तेजस्वी के बिहार के अलगे मुख्यमंत्री बनने की संभावना के कारण इस बार का जन्म दिन ( Happy Birthday Tejashwi Yadav) खास है। राजद नेता और कार्यकर्ता पूरे जोश में हैं। अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच तेजस्वी के बड़े भाई विधायक तेज प्रताप ( Tej Pratap Yadav) ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। इसके बाद तेजस्वी के बारे में बिहार के लोगों को एक नई जानकारी मिली है। यह नई जानकारी घरेलू नाम के बाबत है।
Happy Birthday tutu.. 😘🎉💕🤚🎁❤️🎂#HBD_CMTejashwi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 9, 2020
क्या तेजस्वी को मिलेगा बर्थडे गिफ्ट
बिहार विधानसभा चुनाव- 2020 के एग्जिट पोल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनते हुए दिखाया गया है। एक तरह से एग्जिट पोल ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की जीत की भविष्यवाणी कर तेजस्वी को आभासी रूप में बर्थडे गिफ्ट देने का काम किया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सचमुच में बर्थडे गिफ्ट मिलेगा। जन्म दिन के अगले दिन यानी 10 नवंबर को मतगना है। अगर मतगणना में राजद महागठबंधन की जीत होती है तो तेजस्वी के अब तक के जीवन का सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट मिलेगा।
ट्वीट कर तेज प्रताप यादव ने दी बधाई
राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी राजनीति में हैं। इस बार वह समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वैशाली जिले के महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। तेज प्रताप ने सोमवार सुबह ट्वीट कर छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा है-Happy BirthDay tutu...। तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी को प्यार से टूटू कहकर संबोधित करते हैं। उन्होंने अभी से मुख्यमंत्री का संबोधन शुरू कर दिया है। लिखा है-हैप्पी बर्थडे सीएम। तेज प्रताप के ट्वीट के बाद बिहार के लोगों को यह जानकारी मिली है कि तेजस्वी का घरेलू नाम टूटू है।
बिहार के सबसे प्रिय नेता और छोटे भाई @yadavtejashwi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ!
खूब मेहनत करें, खूब आगे बढ़ें, सबकी मदद करें, ईश्वर से यही कामना है! pic.twitter.com/Hy27w2kOAr
— Dr. Misa Bharti (@MisaBharti) November 9, 2020
बड़ी बहन मीसा भारती ने बताया बिहार का सबसे प्रिय नेता
तेजस्वी यादव भी अपने छोटे भाई को लेकर काफी आशान्वित हैं। उन्होंने ट्वीट कर जन्म दिन की बधाई दी है। अपने संदेश में लिखा है-तेजस्वी भवः बिहार। तेजस्वी यादव ने रविवार की आधी रात के बाद अपना जन्म दिन मनाया। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें गिने-चुने लोग थे। अपनी मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव की उपस्थिति में तेजस्वी ने केक काटा।
यह भी देखें: एग्जिट पोल देख RJD Tejashwi Yadav ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत, जानें क्या कहा