Move to Jagran APP

Bihar Chunav 2020: बिहार से भीम आर्मी प्रमुख को काफी उम्मीद, यूपी चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी की ताकत का लगा रहे अंदाजा

Bihar Chunav 2020 देश में दलित राजनीति के नए झंडाबरदार भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण यूपी की राजनीति में पैठ जमाना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक नई पार्टी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बनाई है। इस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव-2020 से अपनी चुनावी यात्रा शुरू की है।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 02:44 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 02:44 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: बिहार से भीम आर्मी प्रमुख को काफी उम्मीद, यूपी चुनाव से पहले अपनी नई पार्टी की ताकत का लगा रहे अंदाजा
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण और जन अधिकारी पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव।

पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020 उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) पर हमला करते रहने वाले भीम आर्मी पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण बिहार विधानसभा चुनाव में हाथ आजमा रहे हैं। चंद्रशेखर चुनाव तो खुद नहीं लड़ रहे हैं लेकिन अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए खूब प्रचार किया। बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शनिवार को हो रहा है। इसके बाद 10 नवंबर को मतगणना होगी। परिणाम सामने आने के बाद यह तय होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वापसी होगी या राजद विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। इससे इतर चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का भी लिटमस टेस्ट होगा। अगर आजाद समाज पार्टी एक-दो सीट भी जीत गई तो चंद्रशेखर उत्तर प्रदेश की राजनीति में जमकर भुनाएंगे। 

loksabha election banner

भीम आर्मी प्रमुख ने बनाई नई पार्टी

देश में दलित राजनीति के नए झंडाबरदार भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण यूपी की राजनीति में पैठ जमाना चाहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक नई पार्टी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बनाई है। इस पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव-2020 से अपनी चुनावी यात्रा शुरू की है। हालांकि बिहार के साथ ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मध्य प्रदेश में भी कुछ सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है। चंद्रशेखर की पार्टी बिहार चुनाव में प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन (PDA) का हिस्सा है।

पप्पू यादव मुख्यमंत्री का चेहरा

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) बिहार में पप्पू यादव यादव की पार्टी जन अधिकार पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में एमके फैजी की पार्टी एसडीपीआइ भी शामिल हैं। इस गठबंधन का नाम प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन दिया गया है। पीडीए ने पप्पू यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है। बिहार में दोनों पार्टियां पप्पू यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही हैं। आजाद समाज पार्टी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर रावण ने कहा है कि पप्पू यादव के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की शुरुआत का दावा किया है। 

यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर की पार्टी की परीक्षा

यूपी में 2022 में अगला विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले पार्टी बनाकर चंद्रशेखर बिहार विधानसभा चुनाव की राजनीति में उतरे हैं। चुनाव परिणाम से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के भाग्य का भी फैसला होगा। एक-दो सीटों पर जीत भी चंद्रशेखर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसे वह यूपी की राजनीति में भुनाने की कोशिश करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.