Bihar Chunav 2020: दूसरे व तीसरे चरण की 62 प्रतिशत सीट महिला वोटरों के हाथ में, जानिए कैसे
Bihar Chunav 2020 पहले चरण की सीटों पर पुरुष जबकि दूसरे व तीसरे चरण की सीटों पर महिला वोटरों का रहा है दबदबा । 172 सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में होना है मतदान। 107 सीटों पर पिछली दफा वोटिंग में आगे थीं महिलाएं । पढि़ए विस्तृत रिपोर्ट ।
पटना, जेएनएन। Bihar Chunav 2020: बिहार विधानसभा के दूसरे और तीसरे चरण के प्रत्याशियों की किस्मत आधी आबादी के हाथों में होगी। बाकी बचे दो चरणों में 172 सीटों पर मतदान होना है। इनमें से 107 सीटें ऐसी हैं, जिस पर 2015 के विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों का दबदबा था। यानी 62 फीसद सीटें ऐसी हैं, जहां पुरुषों से अधिक महिलाओं ने वोट डाले थे।
पिछले विधानसभा चुनाव में भी ओवरऑल महिला मतदाता वोट देने में आगे रही थीं। ओवरऑल 56.66 फीसद मतदान हुआ था। इसमें 53.32 फीसद पुरुष जबकि 60.32 फीसद महिलाओं ने वोट डाले थे। पहले चरण की सीटों पर पुरुष जबकि दूसरे और तीसरे चरण की सीटों पर महिलाओं का मतदान फीसद अधिक रहा था।
मगध व भोजपुर में पुरुषों का दबदबा
बिहार विधानसभा के पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव हो चुका है। इसमें भोजपुर, मगध और अंग के इलाकों की ज्यादातर सीटें थीं जहां 90 फीसद से अधिक पर पुरुष वोटरों का दबदबा रहा है। पिछली दफा इन 71 में महज सात पर ही महिलाएं आगे रही थीं इसमें चार सीटें धौरैया, बाराचट्टी, रजौली और सिकंदरा सुरक्षित थीं। इसके अलावा कटोरिया, बेलहर और गोविंदपुर में महिलाएं आगे रही थीं। बाकी 64 सीटों पर पुरुषों ने अधिक मतदान किया था। इस बार भी पहले चरण की सीटों पर यह ट्रेंड लगभग कायम रहा। पहले चरण के चुनाव में 54.52 फीसद पुरुष जबकि 52.27 फीसद महिला वोटरों ने मतदान किया है।
जहां पलायन ज्यादा, वहां महिलाएं आगे
उत्तर बिहार, कोसी और सीमांचल की 80-90 फीसद विधानसभा सीटों पर महिला वोटर आगे हैं। इसमें अधिसंख्य सीटें ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की हैं। इसमें पलायन भी एक बड़ा कारण है। रोजगार के लिए इन इलाकों के ज्यादातर पुरुष बड़े शहरों में काम के लिए चले जाते हैं। महिलाएं ही घर पर रहती हैं। यह भी कारण है कि उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों में महिलाओं का वोटिंग फीसद अधिक होता है।
तीसरे चरण में 78 में 58 सीटों पर महिला वोटर आगे
पिछले विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक महिला वोटर तीसरे चरण की सीटों पर प्रभावी हैं। इस चरण की 78 में 58 सीटों पर महिला वोटर आगे रही हैं। तीसरे चरण में ही कोसी और सीमांचल के इलाके में वोटिंग होनी है।
लौकहा और बलरामपुर में एक-एक लाख महिला वोटर
यूं तो 243 सीटों की विधानसभा में 114 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला वोटर आगे रही हैं। मगर इनमें दो सीटें ऐसी भी हैं, जहां एक लाख से भी अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। यह इसलिए भी रिकॉर्ड है क्योंकि किसी भी सीट पर पुरुषों ने एक लाख से अधिक वोट नहीं डाले हैं। मधुबनी की लौकहा में 1.02 लाख जबकि कटिहार के बलरामपुर में 1.03 लाख महिला वोटरों ने पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान किया था।
पटना, नालंदा, भोजपुर में महिलाएं पीछे
पटना की पांच जबकि भोजपुर की सभी सीटों पर पहले चरण में मतदान हुआ। इन सभी सीटों पर पुरुष मतदाता ही आगे रहे। दूसरे चरण में पटना की बची नौ और नालंदा की सभी सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर भी पुरुष मतदाता ही आगे रहे हैं। पटना में तो महिलाएं वोटिंग के मामले में बहुत पीछे रहती हैं।
पहला चरण :
सात सीटों पर आगे थीं महिला वोटर
विधानसभा सीट मतदान पुरुष महिला
धौरैया (एससी): 57.60 76,994 77,656
कटोरिया : 56.85 65,926 66,345
बेलहर : 54.52 76,598 81,032
बाराचट्टी (एससी): 56.34 76,542 78,952
रजौली (एससी): 50.85 75,365 78,530
गोबिंदपुर : 48.40 68,327 72,122
सिकंदरा (एससी): 49.77 69,025 69,208
दूसरा चरण
49 सीटों पर महिला वोटर आगे
विधानसभा मतदान पुरुष महिला
केसरिया : 55.04 63,603 68,178
कल्याणपुर : 59.83 66,452 68,329
पिपरा : 57.74 85,149 86,521
मधुबन : 59.56 66,076 72,351
शिवहर : 54.83 71,255 78,618
रून्नीसैदपुर : 53.60 64,430 72,287
बेलसंड : 52.04 56,573 65,541
मधुबनी : 53.00 80,306 88,511
राजनगर (एससी): 52.22 70,300 83,770
झंझारपुर : 54.35 70,250 86,851
फुलपरास : 52.63 68,331 89,273
कुशेश्वरस्थान (एससी): 51.17 48,746 67,050
गौराबोड़म : 52.78 50,667 69,383
बेनीपुर : 55.64 66,095 81,235
अलीनगर : 55.62 60,670 78,201
दरभंगा ग्रामीण : 52.14 63,871 72,832
मीनापुर : 64.85 79,689 82,522
बरुराज : 60.36 74,014 81,361
पारू : 60.11 79,529 86,476
साहेबगंज : 58.18 75,660 85,397
बैकंठपुर : 56.82 72,596 86,598
बरौली : 59.24 70,944 80,680
गोपालगंज : 57.79 81,570 89,737
कुचायकोट : 55.88 77,539 88,239
भोरे (एससी): 52.53 77,460 89,192
हथुआ : 58.02 73,760 83,926
सिवान : 56.17 78,295 78,647
जीरादेई : 53.62 65,519 70,012
रघुनाथपुर : 54.78 68,640 76,475
दरौंदा : 52.49 71,393 80,026
बरहडिय़ा : 57.04 74,927 80,179
गोरियाकोठी : 55.44 76,096 89,461
महाराजगंज : 54.34 69,891 80,163
एकमा : 49.57 67,901 72,107
मांझी : 50.73 69,578 73,932
बनियापुर : 50.63 71,869 80,103
तरैया : 51.84 67,101 76,808
मढ़ौरा : 57.10 68,111 71,634
अमनौर : 54.08 62,657 68,124
परसा : 55.31 67,838 69,932
वैशाली : 56.27 82,635 83,410
महनार : 54.42 73,799 74,132
विभूतिपूर : 60.43 69,345 76,101
रोसड़ा (एससी): 54.95 74,383 87,998
हसनपुर : 56.07 66,372 80,324
चेरिया बरियारपुर : 59.85 64,616 73,895
बछवाड़ा : 59.40 77,107 84,219
साहेबपुर कमाल : 58.57 68,292 68,554
अलौली (एससी):59.71 62,477 73,862
तीसरा चरण : 58 सीटों पर महिला वोटर आगे
सीट वोट प्रतिशत पुरुष महिला
रामनगर (एससी): 65.52 85,262 85,270
सिकटा : 66.02 78,638 81,512
चिरैया : 55.46 71,993 75,296
ढाका : 65.34 89,462 95,963
रीगा : 57.32 78,805 82,223
बथनाहा (एससी): 55.06 71,709 79,655
परिहार : 57.39 71,724 90,199
सुरसंड : 54.69 72,149 83,781
बाजपट्टी : 54.64 70,744 83,692
हरलाखी : 56.23 64,588 79,956
बेनीपट्टी : 49.66 60,427 73,795
खजौली : 58.78 77,069 86,432
बाबूबरही : 57.77 73,553 88,624
बिसफी : 52.70 71,150 88,251
लौकहा : 59.26 79,766 1,02,374
निर्मली : 62.16 75,188 91,847
पीपरा : 61.13 72,223 86,667
सुपौल : 57.15 66,463 83,778
त्रिवेणीगंज (एससी) : 60.45 70,905 85,041
छातापुर : 65.79 81,517 91,308
नरपतगंज : 62.45 83,003 92,132
रानीगंज (एससी): 56.98 74,238 86,565
अररिया : 63.25 85,878 88,436
जोकीहाट : 61.59 73,580 84,074
सिकटी : 63.98 75,876 88,870
बहादुरगंज : 62.41 72,899 85,372
ठाकुरगंज : 70.06 84,814 94,263
किशनगंज : 66.63 82,324 87,656
कोचाधामन : 66.01 67,266 74,581
अमौर : 60.26 76,583 91,793
बायसी : 65.44 73,779 86,774
कसबा : 69.06 88,360 93,338
बनमनखी (एससी): 58.27 74,297 89,512
रुपौली : 61.78 88,752 99,581
धमदाहा : 65.28 93,548 94,861
कदवा : 64.78 75,953 82,147
बलरामपुर : 66.24 93,281 1,03,712
प्राणपुर : 68.52 85,913 93,783
आलमनगर : 61.37 93,867 98,227
बिहारीगंज : 60.96 80,702 92,074
सिंहेश्वर (एससी): 58.75 78,021 89,784
मधेपुरा : 60.21 89,797 93,537
सोनबरसा (एससी): 52.59 68,147 80,217
सिमरी बख्तियारपुर : 54.31 75,875 88,910
महिषी : 53.47 65,533 79,431
हायाघाट : 56.20 55,530 67,285
बहादुरपुर : 58.19 75,398 80,090
केवटी : 54.62 66,185 78,797
जाले : 52.19 67,515 80,830
गायघाट : 57.44 77,793 86,490
औराई : 55.43 71,829 81,823
मीनापुर : 64.85 79,689 82,522
सकरा (एससी): 64.72 76,371 79,462
पातेपुर (एससी): 56.29 70,705 75,520
कल्याणपुर (एससी): 57.40 82,911 85,551
वारिसनगर : 60.12 82,346 87,239
मोरवा : 57.97 68,091 70,428
सरायरंजन : 59.33 73,897 78,353
2015 में ऐसा रहा था गणित
71 सीटें पहले चरण में
07 सीटों पर महिला वोटर आगे
64 सीटों पर पुरुष वोटर आगे
------------------
94 सीटें हैं दूसरे चरण में
49 सीटों पर महिला वोटर आगे
45 सीटों पर पुरुष वोटर आगे
--------------
78 सीटें हैं तीसरे चरण में
58 सीटों पर महिला वोटर आगे
20 सीटों पर ही पुरुष वोटर आगे