Move to Jagran APP

Bihar Budget 2021 News: समस्या समझाने को दूल्हे का लेना पड़ा सहारा, शादी के मुहूर्त पर भी चर्चा

Bihar Budget 2021 News राजधानी के बाइपास में जाम का मामला भी सदन में गूंजा। सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने जाम पर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया। इस दौरान कई सवाल पूछे गए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 05:04 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 05:04 PM (IST)
Bihar Budget 2021 News: समस्या समझाने को दूल्हे का लेना पड़ा सहारा, शादी के मुहूर्त पर भी चर्चा
बिहार बजट पेश करने के दौरान शादी और दूल्हे का जिक्र भी आ गया। प्रतीकात्मक तस्वीर।

राज्य ब्यूरो, पटना: राजधानी के बाइपास में जाम का मामला सोमवार को बिहार के बजट के दौरान सदन में गूंजा। सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने जाम पर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया। जदयू के संजीव कुमार सिंह के सवाल पर पूरक प्रश्न के जरिए नवल किशोर यादव ने सर्विस लेन में 24 घंटे गाड़िया खड़ी रहने की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कई बार तो शादी का मुहूर्त निकल जाता है। दूल्हा जाम की वजह से रास्ते में रह जाता या फिर अगले दिन पहुंचता है। नवल किशोर यादव ने सदन में कहा कि पटना से निकलने के रास्ते में जाम की समस्या ऐसी है कि दूल्हे भी जाम में फंस जाते हैं और बारात फंसी होने के कारण कई लोगों की शादियां तक नहीं हो पाती। एनएच-31 के अलावा दूसरे बाइपास पर सर्विस लेन स्थाई रूप से गाडिय़ा खड़ी रहती है। दर्जनों लोग प्रतिदिन दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। पुलिस की वसूली की वजह से सर्वाधिक जाम की स्थिति बनती है। पथ निर्माण मंत्री जांच कराएं। पथ निर्माण मंत्री ने सदन को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का सदन को भरोसा दिया। जीरो माइल के इलाके में सड़क चौड़ी होने के बावजूद सर्विस लेन भारी वाहनों की कतार लगी रहती है, इससे जाम की समस्या पैदा होती है।

पासवान चौक पर अगले महीने शुरू होगा आठ लेन फ्लाई ओवर का निर्माण

राजधानी पटना से उत्तर बिहार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग हाजीपुर के पासवान चौक पर आठ लेन फ्लाई ओवर बनेगा। अगले महीने यानि मार्च से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विधान परिषद में सोमवार को गुलाम गौस के सवाल पर पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने सदन को यह जानकारी दी। नितिन नवीन ने कहा है कि पासवान चौक पर लगने वाले जाम से लोगों को अगले 42 महीने में मुक्ति मिल जाएगी। सरकार ने बताया कि गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल की कनेक्टिविटी के लिए पासवान चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने गांधी सेतु के पुनर्णिमान में घटिया स्टील और अन्य निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का मामला भी उठाया, लेकिन पथ निर्माण मंत्री ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। एमएलसी देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पूरक प्रश्न से कहा कि पासवान चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराना बेहद जरूरी है, क्योंकि गांधी सेतु के बाद यहां सबसे ज्यादा जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.