बिहार में कितने हैं इंटर स्कूल और कॉलेज, जानकारी चाहिए तो चेक करें वेबसाइट्स, सूची जारी
बिहार बोर्ड ने राज्य में कितने इंटर स्कूल और कॉलेज हैं इसकी सूची जारी कर दी है। इसे देखने के लिए आप बोर्ड के दिए वेबसाइट की लिंक पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं। खबर में देखें लिंक..
पटना, जेएनएन। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर स्तरीय स्कूलों एवं कॉलेजों की सूची एवं संकायवार सीटों की संख्या वेबसाइट पर जारी कर दी है। जारी की गई सूची पर स्कूल एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से 28 जून तक आपत्ति मांगी गई है। बिहार बोर्ड ने www. ofssbihar.in वेबसाइट पर स्कूल-कॉलेजों की सूची अपलोड की है। स्कूल-कॉलेजों के प्राचार्य 28 जून को शाम पांच बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्राचार्य bsebjsofss@gmail.com पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 28 के बाद उनकी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर किसी प्राचार्य ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई तो माना जाएगा की बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना सही है।
बोर्ड की ओर से जारी सूची देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा। बोर्ड की वेबसाइट www. ofssbihar.in पर जाकर college information पर क्लिक करना होगा। उसके बाद click on intermediate link पर क्लिक करते हुए पूरी सूची देखी जा सकती है।
परीक्षा समिति ने 615 संस्थानों से मांगा साक्ष्य
बिहार बोर्ड ने जिन संस्थानों की सूची वेबसाइट पर जारी की है, उसके अतिरिक्त 615 संस्थानों को भी बोर्ड ने इंटर की पढ़ाई करने की अनुमति दी है। परंतु वर्तमान में बोर्ड ने उनसे साक्ष्य मांगा है। अब तक 487 संस्थानों ने साक्ष्य प्रस्तुत किया है। प्रस्तुत साक्ष्यों पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड इन संस्थाओं के बारे में जल्द ही निर्णय लेगा। उसके बाद इन संस्थानों को आवश्यक सूचना भेज दी जाएगी।