Bihar Board 10th Result 2020 : पिछले साल बेटियों ने लहराया परचम, इस बार कैसा रहेगा रिजल्ट, अब इंतजार जारी...
Bihar Board 10th Result 2020 पिछले साल बिहार बोर्ड के मैट्रिक रिजल्ट में छात्राओं ने परचम लहराया था और टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई थी। इस बार क्या होगा इसका इंतजार जारी है।
पटना, जेएनएन। Bihar Board 10th Result 2020 : बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। इसे लेकर छात्रों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। पिछली बार तो छात्राओं ने अपना दबदबा कायम करते हुए टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई थी। इस बार अब इंतजार है कि इस बार कौन बाजी मारेगा... इसका पता रिजल्ट जारी होने के बाद चल जाएगा। जिसके लिए इंतजार जारी है।
बता दें कि बिहार बोर्ड ने 17 फरवरी से 24 फरवरी तक बिहार बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षाएं आयोजित की थीं। इस साल कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं में कुल 15.29 लाख छात्र शामिल हुए हैं। पिछले साल, बिहार बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 6 अप्रैल को जारी किया गया था जिसमें 80.73 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी।
पिछले साल टॉप थ्री में लड़कियों ने कब्जा जमाया था। पहला स्थाना प्रेरणा राज ने हासिल किया था, उन्हें 91.4% अंक मिले थे। वहीं, शिखा कुमारी और प्रज्ञा ने दूसरी रैंक हासिल की थी जबकि अनुप्रिया 452 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आई थीं।
जानिए पास करने के लिए कितने अंक चाहिए
छात्रों को मैट्रिक परीक्षा में 100 में से न्यूनतम 30 अंक चाहिएष परीक्षा 150 अंकों की होती है। छात्रों को सभी विषयों (अंग्रेजी और वैकल्पिक विषयों को छोड़कर) में उत्तीर्ण होना जरूरी है। छात्रों को थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल दोनों में उत्तीर्ण होना चाहिए। संयुक्त स्कोर 30 अंक होना चाहिए। जो छात्र एक विषय में असफल होते हैं, उन्हें ग्रेस मार्क्स दिया जाता है।
ग्रेस मार्क्स के लिए, यदि कोई छात्र एक विषय में 8 प्रतिशत से अधिक अंक नहीं ला पाता है, तो उसे ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है।वहीं अगर कोई छात्र दो विषय में फेल हो जाता है। अगर किसी छात्र ने 75% अंक अर्जित किए हैं, लेकिन एक विषय में असफल रहा (10 प्रतिशत से अधिक नहीं), तो छात्र को 'पास' माना जाएगा।