Move to Jagran APP

बिहार BJP के CM केजरीवाल को ले बिगड़े बोल, कोरोना फैलाने की साजिश का लगाया आरोप

अब कोरोना पर सियासत शुरू हो गई है। बिहार बीजेपी अध्‍यक्ष ने सीएम केजरीवाल दिल्ली से बिहार व यूपी के लोगों को भगाने का आरोप लगा हमला किया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 10:43 PM (IST)
बिहार BJP के CM केजरीवाल को ले बिगड़े बोल, कोरोना फैलाने की साजिश का लगाया आरोप
बिहार BJP के CM केजरीवाल को ले बिगड़े बोल, कोरोना फैलाने की साजिश का लगाया आरोप

पटना, स्‍टेट ब्‍यूरो। CoronaVirus: कोरोना के बढ़ते प्रभाव के बीच अब इसपर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। दिल्‍ली में फंसे बिहार के लोगों को वहां से भगाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaishwal) दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री (CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ काफी गुस्से में हैं। सोशल मीडिया में अपना गुस्सा जाहिर करते हुए संजय जायसवाल ने अरविंद केजरीवाल के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

loksabha election banner

योगी ने मानवता के आधार पर की फंसे लोगों को घर पहुंचने की कोशिश

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा है कि शनिवार रात को उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री (CM) योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) ने मानवता (Humanity) के आधार पर जो लोग रास्ते में फंसे हुए थे उनको घर पहुंचाने का प्रयास किया। वे वैसे भी शहर छोड़ कर निकल ही गए थे।

आम आदमी पार्टी ने रच डाली लॉकडाउन फेल करने की साजिश

संजय जायसवाल ने कहा कि इसके बाद दिल्‍ली में एक साजिश (Conspiracy) के तहत यह बताया गया कि आनंद विहार से 1000 बसें उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने भी झुग्गी-झोपड़ी वासियों को यह समझाया कि आनंद विहार और गाजीपुर से वे घर जा सकते हैं। इसे लॉकडाउन (Lockdown) को फेल करने की साजिश करार देते हुए संजय जायसवाल ने कहा कि खाना खिलाने की जिम्मेदारी से बचने के लिए केजरीवाल ने ऐसी हरकत की है।

ऐसे तो यूपी-बिहार के गांव-गांव तक फैल जाएंगा संक्रमण

उन्‍होंने कहा कि देश के 133 करोड़ से अधिक लोग प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कहने और इस उम्मीद से कि 21 दिनों बाद सब सही हो जाएगा हर कुर्बानी दे रहे हैं, पर केजरीवाल और उनकी पार्टी के भड़काने से दिल्ली से लगभग एक लाख लोग विभिन्न जगहों पर जाने के लिए बेताब हो गए हैं। इसके परिणामस्‍वरूप दिल्ली में संक्रमण जहां भी फैला हो, इन लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के गांव-गांव तक पहुंच जाएगा।

केजरीवाल व प्रियंका गांधी को ईश्वर नहीं करेंगे माफ

संजय जायसवाल ने कहा कि तब केजरीवाल और प्रियंका गांधी (Priyanka gandhi) जैसे घटिया लोग यह बोलेंगे कि मोदी के लॉकडाउन से क्या फायदा हुआ, आखिर बीमारी तो सब जगह फैल ही गई। उन्‍होंने कहा कि करोना बीमारी से देश के बचाव की इतनी बढ़िया योजना का पूरा कचरा करके बीमारी फैलाने का काम करने के लिए अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी जैसे तत्वों को ईश्वर कभी माफ नहीं करेंगे। आज विश्व में करोना वायरस से मृत्यु की दर पांच फीसद चल रही है। अगर यह भारत में फैल गया तो न जंगल में लकड़ियां बचेंगी और न किसी के लिए दो गज जमीन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.