Move to Jagran APP

बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष पद का चुनाव, शनिवार को नामांकन करेंगे डॉ संजय जायसवाल

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार की शाम प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को सबों के नाम पर मुहर लगेगी।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 10:06 PM (IST)
बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष पद का चुनाव, शनिवार को नामांकन करेंगे डॉ संजय जायसवाल
बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष पद का चुनाव, शनिवार को नामांकन करेंगे डॉ संजय जायसवाल

पटना, राज्‍य ब्‍यूरो। बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए डॉ संजय जायसवाल शनिवार की शाम प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव की वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होगी। इस मौके पर बिहार के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष और सह पर्यवेक्षक विजया रहाटकर और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह उपस्थित रहेंगे।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी सुरेश रूंगटा और सह चुनाव प्रभारी अनिल शर्मा ने इससंबंध में बताया कि 21 दिसंबर को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय में प्रदेश परिषद की बैठक होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव भी किए जाएंगे। वैधानिक प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सबाें के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

बता दें कि बिहार के पूर्व भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को केन्द्र में मंत्री बनाए जाने के बाद सितंबर माह में भाजपा ने पश्चिमी चंपारण (बेतिया) से सांसद डॉ. संजय जायसवाल को बिहार इकाई का नया अध्यक्ष बनाया था। कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़े रहे जायसवाल को राजनीति विरासत में मिली है। जायसवाल के पिता मदन मोहन जायसवाल भी इस क्षेत्र का तीन बार संसद रह चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.