Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष ने बिहार के कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कोरोना के साथ बाढ़ पीड़ितों की करें मदद

बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा कर मनोबल बढ़ाया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 09:26 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 09:26 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष ने बिहार के कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कोरोना के साथ बाढ़ पीड़ितों की करें मदद
भाजपा अध्यक्ष ने बिहार के कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कोरोना के साथ बाढ़ पीड़ितों की करें मदद

पटना, जेएनएन। कोरोना संक्रमण और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को मनोबल बढ़ाया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के साथ जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टास्क दिया तथा कोरोना संक्रमितों की मदद करने और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। भारतीय नजता पार्टी के द्वारा शुरू की गई विधानसभावार वर्चुअल रैली व बूथों पर सप्तऋर्षि मंडल के गठन की जानकारी ली। वीडियो कांफ्रेंसिंग में पार्टी के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, मंच, मोर्चा और प्रकोष्ठ संयोजक शामिल हुए।

loksabha election banner

भाजपा बनाएगी टास्क फोर्स

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया। बाढ़ की विभीषिका में मुस्तैदी के साथ जनता का सहयोग करने और संगठन की मजबूती के लिए काम करने का टास्क दिया। बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि बिहार भाजपा की टीम पूरे मनोयोग से तीनों फ्रंट पर कार्य करेगी। कोरोना, बाढ़, वज्रपात के कारण बिहार की जनता परेशान है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार बिहार के लोगों को परेशान नहीं होने देगी। इसके लिए कार्यकर्ता कोरोना और बाढ़ से हो रही परेशानी को देखते हुए हर संभव मदद करेंगे।

प्रदेश और जिलास्तर पर होगा गठन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ और कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश और जिलास्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ, सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय, प्रेम कुमार, नंद किशोर यादव के अलावा प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, देवेश कुमार, मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा समेत सभी पदाधिकारी शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.