Bihar Eection 2020: बिहार में नड्डा की लालू के खिलाफ दहाड़, कहा- CM नीतीश ने लौटाया अतीत का गौरव
Bihar Assembly Eection 2020 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बांका में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही 15 साल पहले के लालू-राबड़ी राज तथा कांग्रेस पर जमकर हमले किए।
पटना, जागरण टीम। Bihar Assembly Election 2020: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शुक्रवार को बांका (Banka) में चुनावी रैली (Election Rally) की। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस (Congress) व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति की संस्कृति (Political Culture) बदल दी है। बिहार में भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपराध, भय व भ्रष्टाचार को मिटाकर बिहार खोया हुआ गौरव लौटाया है। इसके पहले नड्डा ने गुरुवार को रोहतास और औरंगाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।
नीतीश ने लौटाया बिहार का खोया गौरव
जेपी नड्डा ने कहा कि 15 साल पहले लालू-राबड़ी सरकार के कार्यकाल में अराजकता का माहौल था। लूट व भ्रष्टाचार से व्यवसायियों का पलायन हो रहा था। कानून नाम की चीज नहीं बची थी। लेकिन आज अपराध, भय व भ्रष्टाचार को मिटाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त कर रहा है। यह बदलता बिहार है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश
नड्डा ने प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के विकास के लिए दिए गए 1.25 लाख करोड़ के विशेष पैकेज तथा अतिरिक्त 40 हजार करोड़ का लेखा-जोखा देते हुए भरोसा दिलाया कि आगे भी विकास निरंतर विकास जारी रहेगा।कहा कि देश मोदी के नेतृत्व में नई कल्पना के साथ आगे बढ़ रहा है।
मोदी ने बदल डाली राजनीति की संस्कृति
उन्होंने कहा कि पहले जाति और मजहब के आधार पर कांग्रेस राजनीति करती थी, लेकिन मोदी ने राजनीति की वह संस्कृति बदल दी। कहा कि हम अपने काम को लेकर जनता के बीच जाएंगे। केंद्र सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी जरूरतों पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं। नड्डा ने कहा कि आज देश नरेन्द्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है, बिहार भी नीतीश कुमार के हाथ में सुरक्षित रहना चाहिए।