Move to Jagran APP

बिहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: बीच सड़क पर काट डाला पत्‍नी का सिर, घटना ऐसी कि सन्‍न रह जाएंगे आप

बिहार में शुक्रवार की सुबह ऐसी वारदात हुई जिसे जान कर आप सन्‍न रह जाएंगे। बक्‍सर में हैवान बने पति ने बीच सड़क पर पत्‍नी का सिर फरसे से काट डाला।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 01:34 PM (IST)
बिहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: बीच सड़क पर काट डाला पत्‍नी का सिर, घटना ऐसी कि सन्‍न रह जाएंगे आप
बिहार में दिन-दहाड़े बड़ी वारदात: बीच सड़क पर काट डाला पत्‍नी का सिर, घटना ऐसी कि सन्‍न रह जाएंगे आप

बक्सर, जेएनएन। गुस्‍से में हैवान बने एक युवक ने ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे जान कर आप सन्‍न रह जाएंगे। वह पत्‍नी को खींचकर बीच सड़क पर ले गया, फिर फरसा के वार से उसका सिर काट डाला। सड़क पर खून के फव्‍वारे के साथ धड़ छटपटाता रहा तो कटे सिर की आंखें वहां तमाशाई बनी भीड़ से सवाल करती भी दिखी। दिल दहला देने वाली यह घटना बक्‍सर के ब्रह्मपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शिवाला के समीप मुख्य सड़क पर शुक्रवार कर सुबह हुई। घटना के बाद भी हत्‍यारे  फरसे के डर से कोई उसे पकड़ने की हिम्‍मत नहीं जुटा पाया। बाद में उसने खुद ही थाना में जाकर सरेंडर कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

loksabha election banner

पत्‍नी से संपत्ति विवद में हुआ झगड़ा

मिली जानकारी का अनुसार ब्रह्मपुर पश्चिम टोला निवासी बेचू यादव का बेटा अलगू यादव (45 वर्ष) दिल्ली में किसी कम्पनी में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गया था। बताया जाता है कि यहां उसका पत्नी चांदनी देवी (40 वर्ष) के साथ उसका काफी दिनों से संपत्ति के बंटवारे का विवाद चल रहा था। इस मामले में कोर्ट में भी मुकदमा लंबित है। इसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

बीच सड़क पर खींच काट डाला सिर

विवाद के बाद जब चांदनी घर से बाहर निकली तो अलगू यादव अचानक हाथ में फरसा लिए आ धमका। वह पत्‍नी को बीच सड़क पर खींच ले गया और गर्दन पर फरसा से जोरदार प्रहार कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

थाना जाकर किया सरेंडर, गिरफ्तार

घटना को सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा, लेकिन किसी को भी उसे पकड़ने की हिम्‍मत नहीं हुई। हत्‍यारा युवक खून से सने फरसे को लहराते हुए लोगों को करीब आने पर काट देने की धमकी देता रहा। इस बीच भीड़ बढ़ती गई और जब उसे लगा कि वह निकलकर भाग नहीं पायेगा, तब फरसा लहराते हुए खुद ही ब्रह्मपुर थाना की ओर भाग निकला और पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

घटना से पूरे इलाके में दहशत

दिन-दहाड़े व्यस्त सड़क पर हुई इस लोमहर्षक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोगों में आक्रोश भी है, जिसपर पुलिस नियंत्रण पाने के प्रयास में लगी है। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा और डुमरांव डीएसपी केके सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.