बिहार में चुनाव से पहले अदला-बदली का खेल जारी, RJD के पांच विधानपार्षद जदयू में हुए शामिल
बिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक उथल-पुथल जारी है। पहले जदयू के लालू के पांच विधानपार्षद राजद को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं।
पटना, जेएनएन।Bihar Legislative Council election: बिहार में एक तरफ जहां विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही है तो वहीं अगले महीने विधानपरिषद की नौ सीटों के लिए भी चुनाव होनेवाले हैं। इन चुनावों से ठीक पहले लालू यादव की पार्टी राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के पांच विधानपार्षद आज राजद को छोड़कर जदयू में शामिल हो गए हैं। ये विधानपार्षद हैं- राधाचरण सेठ, दिलीप राय, कमरे आलम, संजय प्रसाद, रणविजय सिंह, ये पांचों विधानपार्षद आज राजद छोड़कर जदयू में आ गए हैं।
राजद छोड़कर आए सभी एमएलसी थोड़ी देर सीएम आवास जाएंगे, फिलहाल जदयू नेता के घर बैठक जारी है। ये पांचों विधानपार्षद जदयू की विधिवत सदस्यता ग्रहण करेंगे।
बता दें कि अगले ही महीने विधानपरिषद का चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजद को ये बड़ा झटका लगा है। विधान परिषद के सभापति अवधेश सिंह ने पांचों विधानपार्षद के गुट को अलग मान्यता दे दी है।
ये भी पढ़ें:- RJD को एक और बड़ा झटका: नाराज रघुवंश प्रसाद सिंह ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
जदयू के पूर्व एमएलसी इकबाल अंसारी ने ज्वाइन किया था राजद
बीते 16 जून को जदयू के पूर्व एमएलसी जावेद इकबाल अंसारी ने जदयू ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद जदयू के पूर्व विधायक रामनरेश सिंह की बेटी शगुन सिंह ने भी जदयू का दामन छोड़ राजद का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही पूर्व एडीजी अशोक गुप्ता को भी राजद का साथ भाया था।
इन सबके राजद ज्वाइन करने के बाद राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि लोगों को अब राजद में ही अपना भविष्य नजर आने लगा है, इसीलिए लोग राजद को इस तरह से सम्मानित कर रहे हैं। उ्होंने कहा था कि लालू यादव ने गरीबों का उत्थान किया है, इसीलिए लोग जानते हैं कि राजद में ही वो सुरक्षित हैं। हालांकि मंगलवार को जिस तरह से एक साथ पांच विधान पार्षदों ने राजद को छोड़ जदयू ज्वाइन कर लिया ये तेजस्वी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।