Move to Jagran APP

किसका ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है, 1 अप्रैल को बतायेंगे भोजपुरी के सुपर स्‍टार पवन सिंह

भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह एक अप्रैल को बताएंगे कि किसका नंबर ब्लॉक चल रहा है। ये पवन सिंह के गाने के बोल हैं जिसे यूट्यूब पर जारी किया जाएगा। यह गाना धमाल मचाएगा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2020 04:37 PM (IST)
किसका ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है, 1 अप्रैल को बतायेंगे भोजपुरी के सुपर स्‍टार पवन सिंह
किसका ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है, 1 अप्रैल को बतायेंगे भोजपुरी के सुपर स्‍टार पवन सिंह

पटना, जेएनएन।भोजपुरी सिने स्‍टार पवन सिंह आगामी एक अप्रैल को एक बहुत बड़ा खुलासा करने वाले हैं। वे इस दिन बताने वाले हैं कि किसका ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’। इसको लेकर भोजपुरी इंडस्‍ट्री में चर्चा भी तेज हैं। जरा रूकिये, दरअसल ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ उनका आने वाला सौंग है, जो अभय सिन्‍हा के यशी फिल्‍म्‍स के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज होने वाला।

loksabha election banner

इस गाने का टीजर जारी हो चुका है। इस गाने में साउथ सेंशेसन संजना गलरानी, पवन सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। वे कलर्स के चर्चित शो मुझसे शादी करोगी में भी नजर आ चुकी हैं। अब भोजपुरी सुपर स्‍टार पवन सिंह के साथ रोमांस करते नजर आयेंगी।

पवन सिंह के इस गाने की शूटिंग दुबई के विभिन्‍न लोकेशन पर की गई है। भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इतिहास में अलबम ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ पहली ऐसी अलबम बन गई है, जिसकी शूटिंग देश से बाहर हुई है। इससे पहले तमाम अलबम मुंबई समेत देश के अन्‍य राज्‍यों में होती रही है। मगर यशी फिल्‍म्‍स ने पवन सिंह का पिछला भोजपुरी अलबम ‘कमरिया हिला रही है’ की सफलता के बाद एक नया प्रयोग किया है और इस अलबम की शूटिंग देश से बाहर नये कंसेप्‍ट के साथ की है। इसका टीजर अब आउट हो चुका है, जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। सबों को पवन सिंह के इस नये गाने का इंतजार है।

आपको बता दें कि ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ को पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने गाया है। निर्देशक कुमार सौरभ हैं। संगीत साजन मिश्रा व आजाद सिंह हैं। गीतकार आजाद सिंह हैं। डीओपी रानू सिंह और संतोष सिंह हैं। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.