चुनाव हारने के बाद आम्रपाली दुबे के पास पहुंचे निरहुआ, तस्वीर पोस्ट कर कही ये बात...जानिए
अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ चुके दिनेशलाल यादव को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
पटना, जेएनएन। इस बार के लोकसभा चुनाव में भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने भाजपा के टिकट पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन वो चुनाव हार गए थे। बेशक निरहुआ अखिलेश यादव से चुनाव हार गए हों लेकिन इसका प्रभाव उनकी फिल्मों या फैन फॉलोइंग पर ज्यादा नहीं पड़ा है। निरहुआ चुनाव के बाद अपनी कोस्टार आम्रपाली दुबे के पास वापस लौट आए हैं और एक तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
निरहुआ भोजपुरी फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग के लिए लखनऊ पहुंचे और कहा कि चुनाव में जीत-हार का असर मेरे काम पर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं पहले अपने दर्शकों का निरहुआ हूं औऱ उन्हीं लोगों के लिए काम करता रहूंगा।
लखनऊ में मौजूद निरहुआ जब फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो फैन्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। आलम ये था कि निरहुआ शूटिंग छोड़कर फैन्स को संबोधित करने लगे। निरहुआ की यही बात उन्हें सबसे खास बनाती है कि जब वो अपने फैन्स के बीच होते हैं सब भूल जाते हैं। बता दें इस फिल्म में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे का रोमांस दिखने वाला है। वैसे भी दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है।
इसके साथ ही निरहुआ ने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे के साथ अपनी फोटो शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। निरहुआ उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट कर अपने फैंस का दिल जीतने में लगे रहते हैं। निरहुआ का एक गाना, एक एक्शन सीन ही फैंस को रिझाने के लिए काफी होता है।
दिनेश लाल यादव निरहुआ भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं और आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें यूपी को आज कौन नहीं जानता। निरहुआ न केवल यूपी- बिहार बल्कि देश-विदेश में भी जाने जाते हैं। कभी गरीबी की मार झेल पेट पालने के लिए लिट्टी चोखा की दुकान चलाने वाले निरहुआ आज भोजपुरी सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। इतना ही नहीं, अब तो निरहुआ ने पॉलिटिक्स में भी अपने पैर आजमा चुके हैं।