भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस मोनालिसा ने पति के साथ मनाई दीवाली, शेयर की तस्वीरें
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत के साथ शादी के बाद पहली दीवाली मनाई। उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालीं तो लोगों ने कॉमेंट किया- जोड़ी सलामत रहे।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने हसबैंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी के बाद अपनी पहली दीपावली मनाई। घर में पति के साथ मोनालिसा ने पूजा की। मोनालिसा ने पूजा करते हुए कई फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया है। इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किया कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे।
फेसबुक पर फोटो शेयर करने के बाद कई फैंस ने जोड़ी के सलामत रहने की दुआ की तो कई ने दोनों को दीपावली की बधाई दी। मोनालिसा ने दीपावली के दिन नई ड्रेस में कई फोटो शूट कराया। फोटो में मोनालिसा के साथ विक्रांत भी दीप लिए हुए थे।
गौरतलब है कि मोनालिसा दिन में कई बार सोशल मीडिया में फोटो शेयर करती हैं। वह अपनी हर एक्टिविटी की फोटो शेयर करती हैं। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बोल्ड एक्ट्रेस हैं और अब तक 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।