Move to Jagran APP

बिहारः अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम पर जलवा, काजल और आम्रपाली भी नहीं कम; रानी चटर्जी भी एक्टिव

इन दिनों फिल्मी सितारों का स्टेटस सिंबल इंस्टाग्राम बन चुका है जहां हर इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने पोस्ट और उनकी प्रिजेंस से फैंस से जुड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा है तो काजल और आम्रपाली भी कम नहीं हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 22 May 2021 02:24 PM (IST)Updated: Sat, 22 May 2021 02:24 PM (IST)
बिहारः अक्षरा सिंह का इंस्टाग्राम पर जलवा, काजल और आम्रपाली भी नहीं कम; रानी चटर्जी भी एक्टिव
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे। साभारः इंस्टाग्राम।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। इंटरनेट मीडिया के जमाने में इन दिनों फिल्मी सितारों का स्टेटस सिंबल इंस्टाग्राम बन चुका है, जहां हर इंडस्ट्री से जुड़े लोग अपने पोस्ट और उनकी प्रिजेंस से फैंस से जुड़ते हैं। इस मामले में भोजपुरी की अभिनेत्रियां भी किसी से कम नहीं हैं। भोजपुरी की सभी अभिनेत्रियां भी इंस्टाग्राम का जमकर उपयोग कर रही हैं। भोजपुरी अभिनेत्रियों में किसको आम आदमी कितना पसंद कर रहे हैं? ये हम आपको बता रहे हैं। 

loksabha election banner

इंस्टाग्राम पर अक्षरा नंबर-1

इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक एक्टिव रहने और लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली अभिनेत्रियों में नम्बर 1 पर हैं अक्षरा सिंह। इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को पसंद करते हैं। यहां इनके फॉलोअर्स की संख्या 30 लाख है। अक्षरा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार एक्टिव रहती हैं और वे अपने प्रोजेक्ट्स के अलावे अन्य गतिविधियों को भी खूब शेयर करती हैं, जिस पर उनके चाहने वालों के कॉमेंट की बाढ़ आ जाती है।

काजल दूसरे तो आम्रपाली तीसरे नंबर पर

अक्षरा के बाद भोजपुरी की दूसरी ग्लैमरस गर्ल काजल राघवानी का नम्बर है, जिनके नाम कई सुपर हिट फिल्में और मस्त मलंग कर देने वाले गाने हैं। उनको इंस्टाग्राम पर 22 लाख लोग फॉलो करते हैं। काजल भी लगातार इंस्टाग्राम पर अपडेट होती हैं और अपने प्रोजेक्ट्स के साथ अलग-अलग तरह के वीडियोज अपलोड करती हैं। तीसरे स्थान पर हैं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे। आम्रपाली को इंस्टा पर 20 लाख लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली, अक्षरा और काजल के इंस्टाग्राम बेहद अपडेटेड होते हैं।

शुभी शर्मा, रानी चटर्जी और अंजना सिंह भी एक्टिव

इनके बाद जिनका नम्बर आता है, वो हैं - शुभी शर्मा, रानी चटर्जी और अंजना सिंह। तीनों एक से बढ़कर एक अदाकारा हैं, जिनका सिक्का इंडस्ट्री में खूब चलता है, तो इंस्टाग्राम पर भी ये कम नहीं हैं। इंस्टा पर शुभी शर्मा चौथे नम्बर पर हैं और उन्हें 19 लाख, पांचवे नम्बर पर रानी को 14 लाख और छठे नम्बर पर अंजना को 13 लाख लोग फॉलो करते हैं। वहीं, 12 लाख फॉलोवर्स ले साथ लूलिया गर्ल निधि झा का नम्बर सातवां है। आठवें नम्बर पर पूनम दुबे हैं, जिनके फॉलोवर्स 10 लाख हैं। नवें पर पाखी हेगड़े को 9 लाख 13 हजार,दसवें नम्बर पर  स्मृति सिन्हा को 4 लाख 76 हजार, 11वें नम्बर पर मिस जम्मू अनारा गुप्ता को 3 लाख 7 हज़ार और 12वें नम्बर पर यामिनी सिंह को 2 लाख 84 हजार लोग फॉलो करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.