YouTube पर खेसारी लाल और काजल राघवानी का बेडरूम रोमांस हो रहा है Viral
भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी और सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का बेडरूम रोमांस का वीडियो यू ट्यूब पर वायरल हो रहा है। इसे अबतक करोड़ों लोग देख चुके हैं।
पटना, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टाग सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना 'ऐ खोजी ना' (A Ji Khoji Na) यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं।
वैसे भी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) जब साथ आ जाएं तो धमाल होना तो बनता है। दोनों की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी मानी जाती है और दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं जिनमें इनकी केमिस्ट्री देखते ही बनी है।
बता दें कि एक्टिंग के अलावा खेसारी (Khesari Lal Yadav) अपनी गायिकी के लिए भी काफी पसंद किए जाते हैं। यू ट्यूब पर वायरल हो रहे इस सेंसेशनल गाने में खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) काजल (Kajal Raghwani) के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और खेसारीलाल यादव (Khesari Lal Yadav) अब तक कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की केमेस्ट्री पर्दे पर लोगों को काफी पसंद आती है।
बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म साजन चले ससुराल से की थी और अब तक उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी है, जिनमें दिल ले गई ओढ़निया वाली, छपरा एक्सप्रेस, खून भरी मांग , डमरू जैसी कई फिल्में शामिल हैं। हाल ही में उनकी फिल्म कुली नंबर 1 रिलीज हुई है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।