Move to Jagran APP

जवानी निखारने बाइक से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह निकल पड़ीं आरा, वायरल हो रहा नया गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है। अक्षरा बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी खास मकसद से ही आरा जा रही हैं। जानें क्या है मामला-

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Dec 2021 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 03:25 PM (IST)
जवानी निखारने बाइक से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह निकल पड़ीं आरा, वायरल हो रहा नया गाना
अपने नए गाने के दृश्य में अक्षरा सिंह।

जागरण टीम, पटना। बादशाह के ब्लाकबस्टर गाना 'पानी पानी' के भोजपुरी संस्करण में धमाल मचाने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है। अक्षरा बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी खास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसंद हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है। गाना सुनने के लिए यहां क्लिक करें https://youtu.be/cd_JjNZTSNs

loksabha election banner

दरअसल, ये बातें अक्षरा सिंह ने अपने गाने में कही हैं, जो आज रिलीज हुआ है उनके ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर। गाना रिलीज के साथ अपने रिदम से वायरल भी होने लगा है। गाना है 'बस येही खाती आरा जानी'। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। साथ ही इसके वीडियो में अक्षरा के नए डांस मूव्स बेहद आकर्षक हैं। 'बस येही खाती आरा जानी' गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि मैं अपनी लाइफ खुद तय करती हूं। मेरे लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखता। इसको अक्षरा ने अपने इसी गाने की तस्वीर के साथ लिखा है। बता दें कि अक्षरा के इस गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आरडी रामदेवन हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी साहिल अंसारी हैं।

कोरियोग्राफर गीता कपूर ने अक्षरा को दिया बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन अवार्ड 

भोजपुरी एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह को यूनिवर्सल इंडिया अवार्ड में बेस्ट सिंगिंग सेंसेशन के खिताब से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान कोरियोग्राफर और डांस रियालिटी शो की जज गीता कपूर के हाथों मिला। अवार्ड लेने के बाद अक्षरा ने स्टेज पर गीता कपूर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अक्षरा ने कहा कि मैं इस गीता मां के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर खुद को सम्मानित और धन्य महसूस कर रही हूं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.