Move to Jagran APP

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गाने से दी दिलफेंक लड़कों को टिप्स, 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो'

अक्षरा सिंह का नया गाना लड़कियों को यूं ना पटाया करो रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक सान्ग में अक्षरा लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं। गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 03:05 PM (IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने गाने से दी दिलफेंक लड़कों को टिप्स, 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो'
अक्षरा सिंह के नए गाने 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' का दृश्य।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। सान्ग है 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो'। इस गाने को दर्शक पसंद कर रहे हैं। अक्षरा सिंह इस गाने में लड़कियों का प्रतिनिधित्व करते नजर आ रही हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें अक्षरा की आवाज को पसंद भी किया जा रहा है। अक्षरा का यह गाना उनके आफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। गाने में म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। सान्ग में अक्षरा अभिनय करती हुई भी नजर आ रही हैं। गाना जारी होने के बाद तेजी से वायरल होने लगा है। अक्षरा के नए गाने को सुनने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं - https://youtu.be/BRhDRWjWcqM

loksabha election banner

अक्षरा ने अपने इस गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' को लेकर कहा कि यह सबों को पसंद आएगा। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं होना चाहिए। यही संदेश हमारा गाना देता है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह इसके पहले रिलीज गाने पानी-पानी की सफलता के बाद बालीवुड में भी दस्तक दे चुकी हैं।

बालीवुड म्यूजिक में नजर आने के कयास

अक्षरा ने अभी हाल ही में टिप्स के आनर गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा के साथ मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि वे जल्द ही बालीवुड के और भी म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। ऐसे में उनके हर प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस और चाहने वालों की नजर बनी रहती है। अक्षरा भी नियमित अंतराल पर म्यूजिक वीडियो लेकर आती रहती हैं, जो खूब पसंद भी किया जाता है। उसी कड़ी में गाना 'लड़कियों को यूं ना पटाया करो' है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है। म्यूजिक आशीष वर्मा का है और कोरियोग्राफर आर्यन देव हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.