Move to Jagran APP

गाने से बंगलिनिया के बचाव में आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह तो वीडियो हो गया वायरल

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना दोष नईखे बंगलिनिया के रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है जिसे अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। -

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 05:27 PM (IST)
गाने से बंगलिनिया के बचाव में आईं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह तो वीडियो हो गया वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के नए अल्बम का कवर पेज।

ऑनलाइन डेस्क, पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' रिलीज के साथ ही वायरल हो गया। यह गाना अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसे अबतक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बंगलिनिया को खूब कोसा जा रहा है। कई एक्टर इसपर गाने शूट कर चुके हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना भी उसी का जवाब प्रतीत होता है। 

loksabha election banner

अक्षरा सिंह के गाने का रहता है इंतजार

लेकिन जो भी हो यह गाना अक्षरा के फैंस के साथ - साथ भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को भी खूब भा रहा है। तभी गाने के व्यूज हर मिनट काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि इस गाने का म्यूजिक वीडियो अभी आना बांकी है, मगर इसके ऑडियो ने ही यू-ट्यूब पर धूम मचाने के संकेत दे दिए हैं। वैसे भी अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मात्र ऐसी सिंगर - एक्टर हैं, जिनके गानों के लिए लोग इंतज़ार करते हैं। ऐसे में अक्षरा का नया गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसमें संगीत प्रियांशु सिंह का है। गीत विष्णु विशेष का है। 

‘सबका बाप अंगूठा छाप’ में निरहुआ के साथ दिखेंगी अक्षरा

बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में अक्षरा के साथ दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी नजर आएंगे। ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ एक पारिवारिक सिनेमा है। इसमें शादी-संस्‍कार के साथ भरपूर मनोरंजन दर्शकों को मिलने वाला है। पिछले दिनों फिल्म में निरहुआ और अक्षरा सिंह की शादी का वीडियो वायरल हुआ था। बाबा मोशन पिक्चर्स प्राइबेट ली. के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा, सह निर्माता अनिता शर्मा व पदम सिंह हैं, जबकि निर्देशक हैं पराग पाटिल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.