Move to Jagran APP

बिहारः भोजपुरी कलाकार पवन सिंह से 'नजरिया ना लागे' गाने में काली साड़ी मांग रहीं चांदनी सिंह

भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और सुपर गर्ल चांदनी सिंह एक बार फिर साथ गाना नजरिया ना लागे से आए हैं जिसने रिलीज के साथ धमाल मचा दिया है। गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 04:04 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 04:04 PM (IST)
बिहारः भोजपुरी कलाकार पवन सिंह से 'नजरिया ना लागे' गाने में काली साड़ी मांग रहीं चांदनी सिंह
'नजरिया ना लागे' गाने के एक दृश्य में चांदनी सिंह और पवन सिंह।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी कलाकार पवन सिंह और सुपर गर्ल चांदनी सिंह एक बार फिर साथ गाना 'नजरिया ना लागे' से आए हैं, जिसने रिलीज के साथ धमाल मचा दिया है। गाने में पवन सिंह और चांदनी सिंह की केमिस्ट्री पसंद की जा रही है। इसमें पवन सिंह से चांदनी सिंह नजर न लग जाये इसलिए काली साड़ी की डिमांड करती नजर आ रही हैं। बस दोनों की यही केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद भी आ रही है और लोग इस पर जमकर कमेन्ट भी कर रहे हैं। इससे पहले भी पवन और चांदनी ने अपने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन कर चुके हैं। चाहे वो कांवर गीत में हो या अन्य गाना क्यों न हो। 

loksabha election banner

गाने का लिंक : https://youtu.be/uEjs0fb5xrc" rel="nofollow हैं।

गाना 'नजरिया ना लागे' पी आर ए फिल्म्स के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद पवन सिंह ने गाया है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि गाना बेहद शानदार और पति - पत्नी के बीच के संवाद पर बेस्ड है। पवन सिंह ने कहा कि इस गाने को आप जरूर देखें, खूब मजा आयेगा। यह एक दम पारिवारिक और साफ गाना है।  इसमें पति - पत्नी के बीच की हेल्दी केमेस्ट्री नजर आएगी। चांदनी सिंह के साथ एक लम्बे वक्त बाद काम किया है। वो बेहतरीन कलाकार हैं। वहीं, चांदनी ने भी गाने और पवन सिंह की जमकर तारीफ की और कहा कि पवन सिंह बेहतरीन कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर बार मेरे लिए शानदार रहा है। हमारी केमेस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है। इससे मैं बेहद खुश हूं। आप यूं ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। पवन-चांदनी सिंह के इस गाने का लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी का है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) और ब्लेसिंग पेरेंट्स व अजीत सिंह जोखरी का है। विजन दीपक सिंह का है। कोरियोग्राफर राहुल यादव का हैं, प्रोडूसर राजीव रंजन सिंह ने किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.