Move to Jagran APP

बिहारः 'नाच के मलकिनी' लेकर आए खेसारीलाल यादव, बालीवुड कलाकार राजकुमार के डायलाग की दिलाई याद

खेसारीलाल यादव का अब तक का सबसे बड़ा गाना नाच के मलकिनी ने रिलीज के साथ रिकार्ड बना दिया है। इस गाने को रिलीज के बाद चंद घंटों में ही एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और और मिनट इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 05:40 PM (IST)
खेसारीलाल के नये गाने 'नाच के मलकिनी' का पोस्टर।

जागरण टीम, पटना। भोजपुरी कलाकार खेसारीलाल यादव का अब तक का सबसे बड़ा गाना 'नाच के मलकिनी' ने रिलीज के साथ रिकार्ड बना दिया है। इस गाने को रिलीज के बाद चंद घंटों में ही एक मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और और मिनट इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है। खेसारी का गाना 'नाच के मलकिनी' सारेगामा हम भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को काफी महंगा शूट किया गया है और इसके वीडियो को हाई लेवल का बनाया गया है, जिसकी वजह से यह वीडियो पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

पाखी हेगड़े और आकांक्षा दुबे आ रहीं नजर

गाने का लिंक : https://youtu.be/dW9GCps4_-Y" rel="nofollow है। गाने की शुरुआत यादगार तरीके से की गई है। हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्व. राजकुमार के अंदाज में खेसारीलाल यादव ने अपने डायलाग की शुरुआत की है। गाना 'नाच के मलकिनी' थोड़ा पार्टी थोड़ा डिस्को सांग जैसा है, जिसमें उनके साथ पाखी हेगड़े और अभिनेत्री आकांक्षा दुबे नजर आ रही हैं। पाखी हेगड़े के साथ खेसारीलाल के कई गाने आ चुके हैं। अब इस गाने में भी उनकी केमेस्ट्री खूब लोगों को भा रही है। लोग आकांक्षा दुबे को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है गाना

खेसारीलाल यादव के गाने को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि कुछ घंटों में ही सांग ने एक मिलियन के आंकड़े को न सिर्फ छू लिया, जानकर कहते हैं कि यह गाना नया रिकार्ड बनाएगा। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लीरिक्स विशाल भारती का है। डायरेक्टर गुंजन सिंह कश्यप हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। कोरियोग्राफी लकी विश्वकर्मा की है और डीओपी वेंकट महेश का है। बता दें कि इसके पहले खेसारीलाल यादव का गाना 'मोहल्ला माचिस हो गया' को काफी लोगों ने पसंद किया। इस गाने को रिलीज के बाद यू-ट्यूब पर लाखों लोगों ने पसंद किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.