Move to Jagran APP

भगवान सिंह कुशवाहा ने की घर वापसी, वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की दिलाई सदस्यता

रालोसपा नेता भगवान सिंह कुशवाहा ने एक बार फिर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वे उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से अलग होने से नाराज थे।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 08:25 PM (IST)
भगवान सिंह कुशवाहा ने की घर वापसी, वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की दिलाई सदस्यता
भगवान सिंह कुशवाहा ने की घर वापसी, वशिष्ठ नारायण सिंह ने जदयू की दिलाई सदस्यता

पटना [राज्य ब्यूरो]। पूर्व मंत्री और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे भगवान सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को एक बार फिर जदयू की सदस्यता ग्रहण कर ली। नीतीश सरकार में पूर्व मंत्री रहे कुशवाहा को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। भगवान सिंह कुशवाहा के साथ रालोसपा से कई नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू में शामिल होने पर जदयू नेताओं ने भगवान सिंह कुशवाहा का स्वागत किया है।

loksabha election banner

जदयू में शामिल होने के बाद भगवान सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि ​नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की जो लंबी रेखा खींची है, उससे पार पाना किसी के लिए संभव नहीं है। इस विकास में अपनी सहभागिता के लिए हमने अपने समर्थकों के साथ उनका हाथ थामा। उन्होंने कहा कि जदयू को और अधिक मजबूत किया जाएगा। 

भगान सिंह कुशवाहा ने रालोसपा छोड़ने को लेकर कहा कि रालोसपा के सुप्रीमो रहे उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से अलग हो गए। ऐसी स्थिति में उनके साथ अब असंभव था। उन्होंने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अभी रालोसपा में असली पार्टी और नकली पार्टी को लेकर लड़ाई चल रही है। कुशवाहा ने यह भी कहा कि हमने उपेंद्र कुशवाहा को एनडीए छोड़ने से बहुत रोका, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में हमने विकास पुरुष के रूप में पहचान बनाने वाले नीतीश कुमार के साथ बेहतर समझा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.