Move to Jagran APP

Lockdown के बीच पहली बार पटना् एयरपोर्ट से ONGC के कर्मचारियों को ले उड़ा हवाई जहाज

कोरोना संक्रमण को लेकर चल रहे लॉकडाउन के बीच पटना एयरपोर्ट से पहले विमान ने आज उड़ान भरी। ये पहला विमान ओएनजीसी के कर्मचारियों को लेकर उड़ा।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 15 May 2020 03:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 May 2020 03:44 PM (IST)
Lockdown के बीच पहली बार पटना् एयरपोर्ट से ONGC के कर्मचारियों को ले उड़ा हवाई जहाज
Lockdown के बीच पहली बार पटना् एयरपोर्ट से ONGC के कर्मचारियों को ले उड़ा हवाई जहाज

पटना, जेएनएन। लॉकडाउन के बाद पहली बार पटना एयरपोर्ट से शुक्रवार की सुबह 10 बजे ओएनजीसी के 109 अफसरों को लेकर एयर इंडिया के विशेष विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट पर कर्मचारी और विमान के भीतर सभी यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखे। बता दें कि ओएनजीसी के स्टाफ्स को लेकर मुंबई से एक विमान शुक्रवार शाम को पटना आएगी।                                                                       कोरोना के संक्रमण के बिहार में बढ़ते खतरे को देखते हुए विमानन कंपनी और एयरपोर्ट प्रशासन एयरपोर्ट पर विशेष तैयारी कर रहा है। मुंबई जाने वाले यात्रियों को विमान के समय से 2:30 से 3 घंटे पहले बुलाया गया था और सबको मास्क और ग्लब्स भी इस्तेमाल करने को कहा गया।

loksabha election banner

विमान में बोर्डिंग कराए जाने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अलग-अलग बसों में यात्रियों को ले जाया गया। इससे पहले टर्मिनल बिल्डिंग में उनके स्वास्थ्य की जांच भी की गई। 

लॉकडाउन के दौरान बीते दो महीने से ‘बॉम्बे हाई’ में काम कर रहे बिहार और झारखंड के (ओएनजीसी) के कर्मचारी विशेष विमान से घर लौट रहे हैं। इसके लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने नगर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी।

बताते चलें कि समुद्र में मौजूद बॉम्बे हाई प्लेटफॉर्म पर ओएनजीसी कर्मियों की ड्यूटी 14 से 20 दिनों की होती है। इसके बाद शिफ्ट बदलता है पर लॉकडाउन के कारण बीते 60 दिनों से कर्मचारियों की शिफ्ट नहीं बदली थी।

अब जितने कर्मचारी गए हैं उसके बाद फिर वापस और कर्मचारी आएंगे भी।

आज से विमान की शुरुआत होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। अब सबको लग रहा है कि आनेवाले दिनों में हवाई सेवा नागरिकों के लिए भी शुरू की जा सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.