Move to Jagran APP

चंद्रगुप्‍त और घनानंद का युद्ध, कलिंग की लड़ाई, सबकुछ आपके सामने होगा बिहार म्‍यूजियम में

बिहार म्‍यूजियम में जल्‍द ही दर्शकों के लिए थ्री डी गैलरी की शुरुआत होने वाली है। इसमें बिहार की समृद्ध विरासत से लोग रूबरू हो सकेंगे। सबकुछ ऐसे होगा मानों आंंखों के सामने हो रहा हो। जानिए और क्‍या-क्‍या नया मिलने वाला है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 11:10 AM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 11:10 AM (IST)
चंद्रगुप्‍त और घनानंद का युद्ध, कलिंग की लड़ाई, सबकुछ आपके सामने होगा बिहार म्‍यूजियम में
बिहार संग्रहालय की शानदार गैलरी। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार म्यूजियम (Bihar Museaum) में अगस्त महीने तक दर्शकों के लिए नई गैलरी की शुरुआत होने वाली है। म्यूजियम के अधिकारियाें का कहना हैं कि ये गैलरी पूरी तरह से 3डी इफेक्ट (3D Effect) के साथ तैयार हो रही है। इसमें लोगों को एतिहासिक युद्धों के साथ बिहार के महत्वपूर्ण जगहों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। बिहार की समृद्ध विरासत (Rich Heritage of Bihar) से लोग परिचित हो सकेंगे। 

loksabha election banner

म्यूजियम में दिखेगा पावापुरी मंदिर

म्यूजियम की नई गैलरी में अब दर्शकों को पावापुरी मंदिर के भी दर्शन हो जाएंगे। म्यूजियम अधिकारियों का कहना हैं कि नई गैलरी में लोगाें को पावापुरी मंदिर के लाइव (Live show of Pawapuri Temple) दर्शन हो जाएंगे। साथ ही मंदिर की खासियत और उसकी विशेषताओं को भी प्रोजेक्टर के माध्यम से भी दिखाया जाएगा। 3डी फिल्म में देख सकते है कलिंग व चंद्रगुप्त और नंद का युद्ध

बिहार म्यूजियम में बन रही गैलरी में दर्शकों को 3डी फिल्म के माध्यम से कलिंग युद्ध (War of Kalinga)के साथ चंद्रगुप्त माैर्य और घनानंद (Chandragupta Maurya and Ghananand) के युद्ध को भी देखने का अवसर मिलेगा। म्यूजियम के अधिकारियों के अनुसार गैलरी को लोगों के लिए ऐसे डिजाइन किया जा रहा है,जिसमें लोगों को आने के बाद ऐसा महसूस हो की वो अपने आंख के सामने युद्ध होते हुए देख रहे है। साथ ही उन्हें युद्ध के समय की हर छोटी-बड़ी बातों पर भी विशेष ध्यान आकर्षित करवाने के लिए भी एक छोटी फिल्म का निमार्ण किया जा रहा है।

आग के बीच सुनाई देगा बुद्धंं शरणम गच्‍छामि 

म्यूजियम के अधिकारियों के अनुसार गैलरी में 3डी आग का भी अनुभव दर्शकों को होगा। इसके अंदर जाने के बाद लोगों को बुद्ध मंत्र सुनाई देगा और पूरा वतावरण भक्तिमय महसूस होगा।  म्यूजियम गैलरी ए में दर्शकों के बीच मौर्य काल के इतिहास के साथ ही हड़प्‍पा संस्कृति (Hadappa Civilization) , जैन धर्म, बौद्ध धर्म के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही स्टोरी के माध्यम से इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी बताया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.