29 के बदले 27 को ही आ गई थी बारात, दूल्हा बना बंधक फिर हुई शादी
शादी की डेट के चक्कर में एक बारात समय से दो दिन पहले ही दुल्हन के घर पहुंच गई। अचानक पहुंची बारात को देखकर वधू पक्ष आश्चर्य में पड़ गया और दूल्हे को बंधक बना लिया।
भोजपुर [जेएनएन]। भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के सहयोगी टोला निवासी रमेश राम के घर बुधवार की रात आई बारात हिन्दी के सात व अंग्रजी के नौ के चक्कर में बुरी तरह फंस गई। नतीजा बाराती तो वापस चले गए, लेकिन दोनों दूल्हे को बंधक में रहना पड़ा। पंडित जी की लगन पत्री ने दो दिलों के गठजोड़ को रोक ही दिया। बाराती भी बैरंग वापस बिना सेवा सतकार के चले गए। शादी फिर 29 को संपन्न हो गया।
बता दें कि बक्सर जिले के बगेन ओपी के बगेन भदवर निवासी सिपाही राम के पुत्र नागदेव राम व शंम्भु राम के पुत्र बिनय राम की शादी नारायणपुर थाना के सहयोगी टोला निवासी रमेश राम की पुत्री बिन्दा व देवकी से तय हुई थी।
शादी की तिथि निर्धारण के अनुसार हिन्दी में नौ को लड़का पक्ष वालों ने सात समझ बारात लड़की के दरवाजे पर ले कर पहुंचे गए। लेकिन, लड़की पक्ष नव समझ 29 जून को तैयारी में जुटा था। दोनों पक्ष के लगन पत्री देखे जाने के बाद 29 जून शादी की तिथि निर्धारण मान बारात तो वापस लड़की पक्ष वालों ने भेज दिया, बारात आने तक दूल्हे को रोक लिया है। 29 के तय तिथि पर फिर से बारात आयी और शादी हुई। दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर गया।