Move to Jagran APP

Bakhtiarpur Election 2020: बख्तियारपुर में भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला, 59.20 फीसद हुआ मतदान

Bakhtiarpur Election News 2020 बख्तियारपुर की सीट फिलहाल भाजपा के कब्‍जे में है। भाजपा के विधायक रणविजय सिंह का मुकाबला इस बार राजद की ओर से उम्‍मीदवार और पूर्व विधायक अनिरुद्ध कुमार से है। वैसे तो इस सीट पर और भी कई उम्‍मीदवार हैं।

By Shubh NpathakEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:56 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:11 PM (IST)
Bakhtiarpur Election 2020: बख्तियारपुर में भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला, 59.20 फीसद हुआ मतदान
बख्तियारपुर से भाजपा के प्रत्‍याशी रणविजय सिंह उर्फ लल्‍लू मुखिया और राजद के अनिरूद्ध कुमार। जागरण आर्काइव

जेएनएन, पटना। बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार का मुकाबला नजदीकी होने के आसार हैं। भाजपा से मौजूदा विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्‍लू मुखिया के सामने 2010 में विधायक रहे अनिरूद्ध कुमार राजद के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। 2015 के चुनाव में रणविजय, अनिरूद्ध को 7,902 वोटों से हराकर विधायक बने थे, जबकि 2010 में अनिरूद्ध ने भाजपा के विनोद यादव को हराकर ताज पहना था। यहां इस बार 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर 59.20 फीसद मतदाताओं ने वोट का इस्‍तेमाल कर लिया है।

loksabha election banner

क्षेत्र परिचय

बख्तियारपुर विधानसभा सीट प्रदेश की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह पटना जिले का हिस्‍सा है। यह पटना साहिब लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाला इलाका है। 1967 में हुए यहां पहले चुनाव में कांग्रेस के धर्मबीर सिंह विधायक बने थे।

प्रमुख प्रत्‍याशी

1. रणविजय सिंह : भाजपा

2. अनिरुद्ध कुमार   : राजद

3. सीता देवी  : निर्दलीय

4. रामजतन चौधरी : निर्दलीय

5. विनोद यादव : रालोसपा

6. राजू कुमार सिंह : रा. जनलोकपा एस

7. उमेश पंडित : जकिमोर्चा

8. आवंतिका सिंह : भा. जक्रां दल डे.

9. पुरुषोत्तम कुमार : जाप लो.

10. रंधीर कुमार : स्वराज पार्टी लो.

11. कुंदन कुमार : द प्लूरल्स पार्टी

12. कृष्णा प्रसाद : निर्दलीय

13. नरेश कुमार : असली देसी पार्टी

14. शंभु सिंह : निर्दलीय

प्रमुख मुद्दे

1. जलजमाव - जलजमाव के कारण टाल क्षेत्र में किसानों को काफी परेशानी हो रही है। अभी तक रबी फसलों की बोआई नहीं हुई है। फसलों में पाला मारने का डर किसानों को परेशान कर रहा है। यह हर साल की समस्या है।

2. जलनिकासी - बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हल्की बारिश में भी तुरंत जलजमाव हो जाता है। इससे वार्डो में रहने वाली 60 हजार की आबादी 27 प्रभावित है।

3. अतिक्रमण - स्टेशन रोड में मुख्‍य पथ पर ही हाट बाजार लगाने के कारण जाम की समस्‍या यहां आम है। इसी रोड में डाकघर, सरकारी एवं कई निजी अस्पताल, बैंक और स्‍कूल हैं। अतिक्रमणकारी सड़क के दोनों किनारे एवं फुटपाथ पर दुकानें लगाते हैं। इससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है।

4. बदहाल स्टेडियम - बख्तियारपुर स्टेशन के समीप रवाईच ग्राउंड को स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया था। यह स्टेडियम अब बदहाल है। शेड जीर्ण-शीर्ण पड़ा है। यहां खेलकूद का आयोजन भी बंद है।

5. शिक्षा - कई सरकारी विद्यालय आज भी भवनहीन हैं। स्‍कूलों में शिक्षकों का लेटलतीफी का कोई उपाय नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति को लेकर भी यहां के लोगों में नाराजगी है।

प्रमुख तथ्‍य

कुल मतदाता : 277581

पुरुष मतदाता : 145401

महिला मतदाता : 132173

थर्ड जेंडर : 7

लिंगानुपात : 909.02


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.