Move to Jagran APP

नहीं रहे अटल के करीबी पूर्व मंत्री लालमुनी चौबे, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद लालमुनी चौबे का शुक्रवार निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। चौबे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी माने जाते थे। वे चार बार लोकसभा सांसद रहे।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 25 Mar 2016 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 26 Mar 2016 12:20 PM (IST)
नहीं रहे अटल के करीबी पूर्व मंत्री लालमुनी चौबे, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद लालमुनी चौबे का शुक्रवार निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। चौबे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी माने जाते थे। वे चार बार लोकसभा सांसद रहे।

loksabha election banner

राजनीतिक जीवन

चौबे का जन्म 6 सितम्बर 1942 को हुआ था। वे शुरु में आरएसएस से जुड़े रहे, फिर जनसंघ के सदस्य बने। चौबे ने पहली बार चैनपुर से 1972 में विधानसभा का चुनाव जीता था। वे 1985 से 1990 तक भाजपा विधायक दल के नेता रहे। चौबे ने वर्ष 1996 से 2009 तक लगातार लोकसभा में बक्सर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने वर्ष 1996, 1998, 1999 और 2004 में बक्सर लोकसभा क्षेत्र का नेतृत्व किया। बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी जगह अश्विनी चौबे को बक्सर से मैदान में उतारा था। मौजूदा समय में अश्विनी बक्सर के सांसद हैं।

नेताओं ने जताया शोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद लालमुनि चौबे के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने स्व. चौबे के पुत्र शिशिर चौबे से बात की और कहा कि अगर उनकी इच्छा बिहार में अंतिम संस्कार की होगी, तो यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लालमुनि चौबे एक प्रख्यात राजनेता व समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

चौबे के निधन पर विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्ययमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप ने भी शोक जताया है।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. प्रेम कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव, सांसद अश्विनी चौबे, सांसद डाॅ. सीपी ठाकुर, नंदकिशोर यादव ने कहा कि देश ने एक बड़ा नेता खो दिया है। सांसद आरके सिन्हा और शाहनवाज ने कहा कि भाजपा को बिहार में मजबूत करने में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।

लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सांसद चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, जनार्दन शर्मा ने भी चौबे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.