कोरोना गाइडलाइन का पालन कर घर से हो गया गिरफ्तार, पुराने मामले में नालंदा पुलिस ने कर दी कार्रवाई
सरकार कह रही है घर में रहिए सुरक्षित रहिए। ये मंत्र नालंदा के अपराधी को महंगा पड़ गया। घर में तो वह रहा पर सुरक्षित नहीं रह पाया। पुलिस ने एक पुराने मामममेल में उसे गिरफ्तार कर लिया।
संवाद सहयोगी, राजगीर: कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। सरकार कह रही है घर में रहिए, सुरक्षित रहिए। ये मंत्र नालंदा के अपराधी को महंगा पड़ गया। घर में तो वह रहा पर सुरक्षित नहीं रह पाया। पुलिस ने एक पुराने मामममेल में उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, हत्याकांड में नामित छबिलापुर थाना क्षेत्र के केसरीबीघा गांव के रामप्रीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छबिलापुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि केसरीबीघा में वर्ष 2019 में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। परंतु नामजद अभियुक्त केसरी बिगहा निवासी रामप्रीत यादव पुलिस से बचता फिर रहा था। मंगलवार की रात उसके घर में रहने की खबर मिली तो उसे समय रहते पकड़ लिया गया।