Move to Jagran APP

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 17 तक कर सकते हैं आवेदन

छठी कक्षा के सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए बढ़ाई गई आनलाइन आवेदन की तिथि। अब आवेदन 17 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। पहले छह अक्टूबर तक नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन तिथि निर्धारित थी। लेकिन छात्र हित में इसे बढ़ा दिया गया है।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 07:10 AM (IST)
सिमुलतला आवासीय विद्यालय का मुख्‍य द्वार। फाइल फोटो

पटना, जागरण संवाददाता। सिमुलतला आवासीय विद्यालय (Simultala Awasiya Vidyalaya) में छठी कक्षा के सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन (Online Application) की तिथि बढ़ा दी गई है। अब आवेदन 17 अक्टूबर तक किया जा सकेगा। पहले छह अक्टूबर तक नामांकन के लिए आनलाइन आवेदन तिथि निर्धारित थी। इसके लिए विस्तृत जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की वेबसाइट (Website of Bihar School Examination Board) पर हासिल की जा सकती है। अभ्यर्थी यहां आनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

loksabha election banner

पांचवीं में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं आनलाइन आवेदन 

आनलाइन आवेदन के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं पात्र हैं। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग व ईडब्ल्यूएस के छात्र-छात्राओं को 200 रुपये आनलाइन जमा कराने होंगे। आवेदन में छात्रों को प्रखंड व जिले की जानकारी देनी होगी। आनलाइन फार्म अंतिम रूप से भरने के बाद सबमिट करने के बाद दिए गए मोबाइल नंबर पर पासवर्ड आएगा। यह भविष्य में किसी प्रकार की त्रुटि सुधार आदि कार्यों में उपयोग में आएगा।

ढाई-ढाई घंटे की होगी पीटी व मुख्य परीक्षा

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए पीटी व मुख्य परीक्षा (PT and Main Examiniation) का आयोजन होगा। दोनों परीक्षाएं ढाई-ढाई घंटे की होंगी। परीक्षा जिला मुख्यालय में केंद्र बनाकर ली जाएगी। पीटी परीक्षा नवंबर में, जबकि मेंस दिसंबर से जनवरी के बीच संभावित है। पीटी परीक्षा 150 अंक व मुख्य परीक्षा 300 अंकों की होगी।

सिमुलतला में कोटि अनुसार आरक्षित सीटें

        कोटि                              छात्र           छात्राएं

  • सामान्य                            24             24
  • अनुसूचित जाति                 11             09
  • आर्थिक रूप से कमजोर      06            06
  • पिछड़ा वर्ग                        07            07
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग               11            11
  • पिछड़ा वर्ग महिला               0             02 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.