Move to Jagran APP

अनुज सिंह बने गोपालगंज मुखिया संघ के अध्‍यक्ष, कमलेश पटेल को दी गई सचिव की जिम्‍मेदारी

अनुज सिंह को गोपालगंंज के मुख‍िया संघ का जिलाध्यक्ष व कमलेश पटेल को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी संघ के सदस्यों का चयन किया गया। अध्‍यक्ष चुने जाने पर अनुज सिंह का सदस्‍यों ने अभिनंदन किया।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:46 PM (IST)
अनुज सिंह बने गोपालगंज मुखिया संघ के अध्‍यक्ष, कमलेश पटेल को दी गई सचिव की जिम्‍मेदारी
गोपालगंज मुखिया संघ का चुनाव संपन्‍न। जागरण

गोपालगंज, जागरण संवाददाता। शहर के जादोपुर रोड में रविवार को जिले के सभी पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष, महासचिव व सचिव पद का चुनाव कराया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से अनुज सिंह को अध्यक्ष व कमलेश पटेल को सचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए भी संघ के सदस्यों का चयन किया गया। अध्‍यक्ष चुने जाने पर अनुज सिंह का सदस्‍यों ने अभिनंदन किया। 

loksabha election banner

बैठक को संबोधित करते हुए मुखिया संघ के सदस्य सचिन सिंह ने कहा कि जनता मुखिया को चुनकर अपनी समस्या का समाधान व पंचायत का विकास चाहती है। मुखिया संघ का गठन कर मुखिया के हित व हक की लड़ाई को लेकर एक मंच बनाया गया। इसको लेकर आयोजित मुखिया संघ के सदस्यों की बैठक में जिले के सभी प्रखंड के मुखिया अध्यक्ष व सदस्य पहुंचे थे। इस दौरान बैठक में मुखिया संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से बरौली प्रखंड की कल्याणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनुज सिंह को जिलाध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया।

इन पदाधिकारियों का भी हुआ चुनाव 

बरौली प्रखंड की बतरदे पंचायत के मुखिया कमलेश पटेल को सचिव, उचकागांव पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह को सरंक्षक एवं उचकागांव प्रखंड की हरपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद सिंह को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान मुखिया संघ के सदस्यों के द्वारा कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष के पद के लिए राजन गुप्ता, भानु प्रताप सिंह, श्रीराम कुशवाहा, मुन्ना शर्मा, दिलीप बैठा को मनोनीत किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, प्रिंस कुंवर सहित कई सदस्य मौजूद थे।

मनोज पांडेय बने उपमुखिया संघ के अध्‍यक्ष

कटेया नगर स्थित वैष्णव मठ के प्रांगण में रविवार को प्रखंड उप मुखिया संघ के गठन हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रुद्रपुर पंचायत के उप मुखिया मनोज पांडेय को संघ का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। आयोजित बैठक में उपस्थित प्रखंड की सभी ग्यारह पंचायतों के उप मुखिया ने प्रखंड स्तरीय संघ के गठन का प्रस्ताव रखा। इसका सभी उपस्थित लोगों ने समर्थन करते हुए चुनाव सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से रुद्रपुर पंचायत से उप मुखिया मनोज पांडेय को प्रखंड अध्यक्ष, भेड़िया पंचायत की उप मुखिया ममता देवी को उपाध्यक्ष एवं बेलही खास पंचायत की उप मुखिया सुनीता देवी को सचिव पद के लिए चुना गया। मुख्य रूप से उप मुखिया कमलेश यादव, गुलाबी देवी, रानी देवी, नेहा दुबे, मंजू देवी, अजीत तिवारी सहित सभी पंचायतों के उप मुखिया मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.