Move to Jagran APP

बिहार में फिर बड़ी वारदात: मामूली विवाद में डबल मर्डर से दहला बेगूसराय, पिस्‍टल सहित आरोपित गिरफ्तार

बिहार में विश्‍वकर्मा पूजा की देर रात मामूली विवाद में डबल मर्डर की वारदात हुई। घटना बेगूसराय की है। इसके एक आरोपित को पुलिस ने पिस्‍टल सहित गिरफ्तार कर लिया है।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 09:31 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 09:31 AM (IST)
बिहार में फिर बड़ी वारदात: मामूली विवाद में डबल मर्डर से दहला बेगूसराय, पिस्‍टल सहित आरोपित गिरफ्तार
बिहार में फिर बड़ी वारदात: मामूली विवाद में डबल मर्डर से दहला बेगूसराय, पिस्‍टल सहित आरोपित गिरफ्तार

बेगूसराय, जेएनएन। बिहार एक बार फिर डबल मर्डर से दहल गया है। अपराधियों ने विश्वकर्मा पूजा की देर रात मामूली विवाद में एक पान दुकानदार समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के हर हर महादेव चौक स्थित एक पान दुकान पर हुई। घटना ने न केवल विश्‍वकर्मा पूजा के अवसर पर विशेष पुलिस इंतजाम के साथ-साथ प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री की भी पोल खोल दी है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अपराधी गुरुवार की रात एक पान दुकान में पहुंचे। उन्‍होंने वहां गुटखा खरीदा। इसी क्रम में उनका दुकानदार से विवाद हो गया। इससे गुस्‍साए अपराधियों ने दुकानदार को गोली मार दी। उन्‍होंने बीच-बचाव करने पहुंचे एक युवक को भी गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने गुटखा के पैसे मांगने पर देने से इनकार कर दिया। इसी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अपराधियों ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

मृतक पान दुकानदार की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी सहदेव सिंंह का पुत्र विकास कुमार के रूप में की गई है। जबकि, बीच-बचाव करने पहुंचा युवक नागदह गांव का रौशन कुमार था।

घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी राजन सिन्हा के नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा समेत अन्य अधिकारियों ने तफ्तीश की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर अपराधियों की पहचान करते हुए एक आरोपित राजीव कुमार को हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

विदित हो कि बेगूसराय में हाल के दिनों में कई दोहरे हत्याकांड हुए हैं। इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। आए दिन की वारदतों से आम जनता भी भय के साए में जीने को मजबूर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.