Move to Jagran APP

वैशाली में रोज-रोज पिटाई से नाराज पत्नी ने लिया मोर्चा, पेड़ से बांधकर पति को जमकर पीटा

बिहार के वैशाली जिले में मार से परेशान पत्नी ने बच्चों मदद से पति को पेड़ में बांध दिया। इस दौरान जमकर उसे धुना।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 02:17 PM (IST)
वैशाली में रोज-रोज पिटाई से नाराज पत्नी ने लिया मोर्चा, पेड़ से बांधकर पति को जमकर पीटा
वैशाली में रोज-रोज पिटाई से नाराज पत्नी ने लिया मोर्चा, पेड़ से बांधकर पति को जमकर पीटा

वैशाली, जेएनएन। वैशाली में रोज-रोज पति की मार सह रही महिला के सब्र का बांध टूट गया तो उसने पति को सबक सिखाते हुए उसे ताड़ के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। हालांकि इससे पहले ग्रामीणों ने पति को गुस्साई महिला के चंगुल से मुक्त करा दिया। सूचना पर बाद में पुलिस भी मामले की छानबीन करने पहुंची।

loksabha election banner

छोटो-छोटी बातों को लेकर अक्सर करता था विवाद

पत्नी से हुए विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने पति को ताड़ के पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। पत्नी द्वारा पति को बांध कर की जा रही पिटाई की सूचना पर काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार हाजीपुर के सेन्दुआरी स्थित गोदाम पोखर मोहल्ले में रहने वाले अरविंद कुमार का अपनी पत्नी के साथ अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। इसी क्रम में मंगलवार को किसी बात को लेकर अरविंद का अपने पत्नी के साथ विवाद हुआ था तथा विवाद इतना बढ़ा कि वह अपनी पत्नी को मार बैठा।

बच्चों का लिया साथ, पति को पेड़ से बांधा

पति से हुई पिटाई के बाद आक्रोशित पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अरविंद को घर के नजदीक ही स्थित एक ताड़ के पेड़ में बांध दिया। पेड़ में बांधने के बाद पत्नी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। अरविंद को ताड़ के पेड़ मे बांधकर पत्नी द्वारा की जा रही पिटाई की सूचना मिलते ही आसपास के काफी संख्या में लोग जुट गए, लेकिन अरविन्द की पत्नी एवं बच्चों के आक्रोश को देख लोग खामोश रहे। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। काफी देर के बाद किसी तरह अरविंद को आक्रोशित पत्नी के चंगुल से मुक्त कराया गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.