Move to Jagran APP

बिहार: चौथे चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं अनंत सिंह की पत्नी, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति

चौथे चरण का चुनाव 29 अप्रैल को होना है। एडीआर के आंकड़ों के मुताबिक चौथे चरण में विधायक अनंत सिंह की पत्नी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। जानें किसके पास है कितनी संपत्ति।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 03:23 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 10:13 PM (IST)
बिहार: चौथे चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं अनंत सिंह की पत्नी, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति
बिहार: चौथे चरण में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं अनंत सिंह की पत्नी, जानें उम्मीदवारों की संपत्ति

पटना [श्रवण कुमार] लोकसभा चुनाव के चार चरणों में प्रत्याशियों द्वारा घोषित संपत्ति के अनुसार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी दूसरी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। 62 करोड़ 16 लाख 43 हजार 689 रुपये की चल-अचल संपत्ति की मालकिन नीलम कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर संसदीय क्षेत्र से भाग्य आजमा रही हैं। चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। 

loksabha election banner


प्रत्याशियों के शपथ-पत्र का विश्लेषण के बाद जारी बिहार इलेक्शन वॉच और एडीआर की रिपोर्ट में ये आंकड़े दर्ज किए गए हैं। चौथे चरण में बिहार के बेगूसराय, दरभंगा, मुंगेर, समस्तीपुर और उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। इसमें 66 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से 13 करोड़पति हैं।

 

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दूसरे स्थान पर

चौथे चरण में भाजपा, कांग्रेस, राजद, जदयू, लोजपा जैसे प्रमुख दलों के साथ ही जेपी जनता दल, रालोसपा एवं बिहार लोक निर्माण दल के शत-प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। इस चरण शीर्ष तीन करोड़पतियों में नीलम देवी के बाद उजियारपुर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और बिहार लोक निर्माण दल के राज किशोर चौहान हैं। नित्यानंद के पास 18 करोड़ 70 लाख सात हजार 570 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। राज किशोर 10 करोड़ 48 लाख 89 हजार 810 रुपये के चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।

 नीलम के पास तीन कारें

शपथ-पत्र के अनुसार नीलम देवी के नाम से इनोवा क्रिस्टा और फॉरच्यूनर वाहन है, जबकि अनंत सिंह के पास स्कॉपियो है। नीलम 18 लाख 53 हजार के आभूषण रखती हैं, तो अनंत तीन लाख 95 हजार रुपये के। खेत-खलिहान के अलावा पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, बेढऩा, बिरला मंदिर रोड, बोरंग कनाल रोड सहित कई भूखंड और पाटलिपुत्र, बंदर बगीचा, कृष्णा नगर एवं फ्रेजर रोड में व्यावसायिक कांप्लेक्स का स्वामित्व नीलम देवी दंपत्ति के नाम है।

 

गिरिराज के पास आठ करोड़ से अधिक

शीर्ष तीन करोड़पतियों के अलावा बेगूसराय के भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह आठ करोड़ 30 लाख 24 हजार 577 रुपये और राजद के मो. तनवीर हसन एक करोड़ 54 लाख 83 हजार 136 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।  मुंगेर के जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन ऊर्फ ललन सिंह के पास आठ करोड़ 83 लाख 24 हजार 866 रुपये और निर्दलीय प्रत्याशी अमरजीत पटेल के पास एक करोड़ 25 लाख 45 हजार 972 रुपये की संपत्ति है।

 

उपेंद्र कुशवाहा के पास दो करोड़ से अधिक

उजियारपुर के रालोसपा प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा दो करोड़ 44 लाख 41 हजार 520 रुपये और जेपी जनता दल प्रत्याशी कुमार गौरव आठ करोड़ पांच लाख पचास हजार रुपये की संपत्ति के स्वामी हैं। दरभंगा के भाजपा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर एक करोड़ 93 लाख एक हजार 808 रुपये और राजद प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दिकी दो करोड़ 11 लाख 27 हजार 716 रुपये की संपत्ति रखते हैं। रामविलास पासवान के भाई समस्तीपुर के लोजपा प्रत्याशी रामचंद्र पासवान एक करोड़ 73 लाख 75 हजार 975 रुपये की संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.