Move to Jagran APP

पानी-पानी लेकर आए अक्षरा सिंह और खेसारीलाल, भोजपुरी वर्जन में बादशाह ने दी आवाज

पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन गुरुवार को सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा बनारस के एक होटल में रिलीज किया गया। पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही वायरल हो हरा है। गाने में भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 06:42 AM (IST)
पानी-पानी लेकर आए अक्षरा सिंह और खेसारीलाल, भोजपुरी वर्जन में बादशाह ने दी आवाज
भोजपुरी वर्जन पानी-पानी के एक दृश्य में खेसारी और अक्षरा।

जागरण टीम, पटना। बालीवुड रैपर बादशाह का साल का ग्लोबल हिट गाना पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन गुरुवार को सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा बनारस के एक होटल में रिलीज किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेसारीलाल यादव, अक्षरा सिंह, सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा, गायिका ऋणी चंद्रा मौजूद रहीं। पानी-पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही वायरल हो हरा है। गाने में भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव के साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। वहीं अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ बादशाह भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते नजर आ रहे हैं। जबकि गाने की फीमेल वोकल्स रिनी चंद्रा ने दी हैं, जिसे आस्था गिल ने हिंदी ओरिजिनल में गाया था। यू-ट्यूब पर गाना सुनने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं https://bit.ly/bhojpuripaanipaani

loksabha election banner

पानी पानी का भोजपुरी संस्करण आज सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पे रिलीज किया गया है साथ ही सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग ऐप पर भी उपलब्ध  है।  यह जोड़ी कभी ऑन और ऑफ-स्क्रीन काफी लोकप्रिय जोड़ी थी। एक लंबे अंतराल के बाद, भोजपुरी पानी पानी वीडियो में अब फिर से दिखाई दे रही, जो अपने विभिन्न लुक्स और सिज़लिंग केमिस्ट्री में पारा को बढ़ा रही है। 

अक्षरा और खेसारी बेहतरीन लुक में  सिग्नेचर पानी पानी हुक स्टेप कर रहे हैं। खेसारी और अक्षरा के बीच की डायनामिक केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेसारीलाल यादव ने कहा कि पानी पानी साल का सबसे बड़ा हिंदी गाना है और इसे भोजपुरी में फिर से तैयार करने का मौका मिलना, बेहतरीन अनुभव है। जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझसे भोजपुरी वर्जन करने के लिए संपर्क किया तो मैंने एक दम हाँ कर दिया। इसे और खास बना दिया गया कि मुझे वीडियो में अक्षरा सिंह के साथ मूव्स करने को मिले और बादशाह भाई ने भोजपुरी में रैप किया है। मुझे लगता है कि यह भोजपुरी संगीत का सबसे बड़ा गाना होने जा रहा है। सिजलिंग अक्षरा कहती हैं मूल पानी पानी के सिग्नेचर हुक स्टेप का मिलान करना एक बड़ी उपलब्धि थी। वीडियो को बहुत बड़े पैमाने और ग्लैमर के साथ शूट किया गया है और मुझे खेसारी के साथ लंबे अंतराल के बाद काम करना अच्छा लगा। यह मेरे प्रशंसकों के लिए साल के अंत में एक उपहार होने जा रहा है - यह हर पार्टी प्लेलिस्ट का हिस्सा होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.