बिहारः भोजपुरी के बाद अब अक्षरा सिंह ने मगही गीत 'हसले घरवा बसो है बेटा' से किया धमाका
Bhojpuri Actress Akshara Singh भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा अब भोजपुरी के बाद मगही गानों में भी दिखा है क्योंकि आज अक्षरा सिंह का मगही गाना हसले घरवा बसो है बेटा रिलीज के साथ वायरल होने लगा है।
ऑनलाइन डेस्क, पटना। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का जलवा अब भोजपुरी के बाद मगही गानों में भी दिखा है, क्योंकि आज अक्षरा सिंह का मगही गाना 'हसले घरवा बसो है बेटा' रिलीज के साथ वायरल होने लगा है। यह गाना वेद एंटरटेनमेंट के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, जिसमें अक्षरा की खूबसूरत आवाज के साथ मेल वॉइस में शिव कुमार बिक्कू का है। यह एक मगही लोक गीत है, जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं, 'हसले घरवा बसो है बेटा' को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना बेहद खूबसूरत और प्रासंगिक है। मुझे यह गाना करके बहुत मजा आया, उम्मीद है मेरे फैंस और चाहने वालों को भी खाना पसंद आएगा। मगही, भोजपुरी की तरह बिहार की भाषा है, इसलिए मुझे इसमें काम करने को कोई परेशानी नहीं हुई। यूं कहें कि भोजपुरी से बेहद करीब है मगही। वैसे भी एक कलाकार के नाते नई चीजें ट्राय करना मुझे बेहद पसंद है। यह गाना भी आपके दिल को छू लेगा, इसलिए मेरे और गाने की तरह इस गाने को भी भरपूर प्यार और आशीर्वाद दीजिये। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के मगही गीत 'हसले घरवा बसो है बेटा' के संगीतकार प्रियांशु सिंह है और लिरिक्स मोजिब रहमान का है। को प्रोड्यूसर कुणाल कुमार और डिजिटल हेड कुमार सागर हैं।
दोष नईखे बंगलिनिया भी हुआ था खूब वायरल
बता दें कि अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मात्र ऐसी सिंगर व एक्टर हैं, जिनके गानों के लिए लोग इंतजार करते हैं। इसके पहले अक्षरा सिंह का गाना 'दोष नईखे बंगलिनिया के' रिलीज हुआ था। यह गाना भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। जिसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। दरअसल इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बंगलिनिया को खूब कोसा जा रहा है। कई एक्टर इसपर गाने शूट कर चुके हैं। अक्षरा सिंह का यह गाना भी उसी का जवाब प्रतीत होता है।