कर्मो के अनुसार मिलता है फल
इंसान अपने कर्मो के अनुसार फल प्राप्त करता है।
By Edited By: Published: Fri, 05 Aug 2016 01:37 AM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2016 01:37 AM (IST)
पटना । इंसान अपने कर्मो के अनुसार फल प्राप्त करता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म की महत्ता पर अर्जुन के बहाने जगत को संदेश दिया। भगवान सभी के अंदर आत्मारूपी वास कर जीवों को जीवन दे रहे है। ये बातें स्वामी रामनरेशाचार्य ने कथा के दौरान लाला लाजपत राय परिसर में कहीं। मौका था दिव्य चातुर्मास्य महायज्ञ द्वारा सत्संग का। स्वामीजी ने भक्तों को सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सेवा से बड़ी कोई पूजा नहीं होती। सेवा करने का मौका बिरले को ही मिलता है। गीता में भगवान ने कहा कि जो कोई भी किसी देवता की पूजा करता है वह मेरी पूजा करता है। उन देवताओं के आत्मा में मेरा वास होता है। मौके पर भक्तों ने भागवत कथा की धारा में खूब गोते लगाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें