नालंदा से साले की शादी में आए युवक की पटना में गोली मारकर हत्या
पटना के सालिमपुर थाना क्षेत्र की फोरलेन सड़क पर गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक नालंदा का रहने वाला था।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 08:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 08:55 AM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में गुरुवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब युवक किसी शादी समारोह से लौट रहा था। शुक्रवार की सुबह सालिमपुर थाना क्षेत्र से उसका शव बरामद किया गया। गोली मारकर आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंच गई है और जांच की जा रही है।
सालिमपुर थाना क्षेत्र की फोरलेन सड़क के मंझौली गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव मिला। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। शव देख गांव में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के जेब से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान नूरसराय नालंका निवासी अशोक यादव (30) के रूप में हुई। बताया जाता है कि अशोक अपने साले के शादी समारोह में शामिल होने के लिए मिरदाहाचक मंझौली आया था। शादी से लौटने के क्रम में देर रात गोली मारकर हत्या की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें