बिहार के 38 में 8 जिले ऐसे जहां 100 से ज्यादा संक्रमित, 1088 कोरोना मरीज सिर्फ इन्हीं जिलों में; जानें
बिहार के सभी 38 जिले कोरोना की चपेट में हैं। इनमें आठ ऐसे हैं जहां अब तक 100 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। आठ जिलों में पटना मुंगेर बक्सर के अलावा पांच अन्य जिले हैं।
पटना, राज्य ब्यूरो। बिहार के सभी 38 जिले कोरोना की चपेट में हैं। इनमें आठ ऐसे हैं, जहां अब तक 100 से ज्यादा संक्रमित मिल चुके हैं। आठ जिलों में पटना, मुंगेर, बक्सर के अलावा पांच अन्य जिले हैं। 38 में 8 जिले सर्वाधिक प्रभावित जिले हैं। इन जिलों में कुल संक्रमित का 46.39 प्रतिशत मरीज हैं। इन आठ जिलों में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या पटना में है। पटना जिले में अब तक 195 लोग महामारी का शिकार हुए हैं। इन प्रत्येक जिले में मरीजों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है।
100 से ज्यादा पॉजिटिव वाले जिले
जिला पॉजिटिव ठीक हुए मृत्यु
पटना 195 52 2
रोहतास 154 59 1
मुुंगेर 140 93 1
मधुबनी 133 20 0
बेगूसराय 130 25 1
खगड़िया 116 16 2
बक्सर 114 56 0
जहानाबाद 106 7 0
एक अंक में संक्रमित जिले
जिला पाॅजिटिव ठीक हुए मृत्यु
अररिया 5 2 0
शिवहर 6 2 0
शेष जिले और संक्रमित
छोटी संख्या से बड़ी संख्या में बढ़ते जिले
जिला पॉजिटिव ठीक हुए मृत्यु
किशनगंज 14 7 0
सहरसा 21 0 0
अरवल 24 5 0
लखीसराय 26 5 0
जमुई 27 0 0
सीतामढ़ी 28 6 1
सारण 29 5 1
प. चंपारण 34 11 0
मुजफ्फरपुर 35 11 0
पूर्णिया 36 2 0
भोजपुर 39 23 0
दरभंगा 40 7 0
मधेपुरा 41 9 0
शेखपुरा 41 9 0
गया 41 6 0
सुपौल 44 1 0
कैमूर 46 32 0
औरंगाबाद 48 14 0
वैशाली 49 2 2
नवादा 53 4 0
समस्तीपुर 56 2 0
सिवान 56 32 0
पू. चंपारण 62 11 1
बांका 70 1 0
भागलपुर 72 29 0
नालंदा 82 62 0
कटिहार 85 9 0
गोपालगंज 89 22 0