Move to Jagran APP

66th BPSC RESULT: बीपीएससी ने 66वीं PT का परिणाम किया जारी, 8997 सफल, जानिए खास बातें

66th BPSC PT Result बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 66वीं संयुक्‍त प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्‍ट देर शाम जारी कर दिया गया। परीक्षा में 8997 प्रतिभागी सफल रहे हैं। आयोग ने यह परीक्षा दिसंबर महीने में ली थी। रिजल्‍ट की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 24 Mar 2021 01:02 PM (IST)Updated: Thu, 25 Mar 2021 01:01 PM (IST)
66th BPSC RESULT: बीपीएससी ने 66वीं PT का परिणाम किया जारी, 8997 सफल, जानिए खास बातें
बिहार लोक सेवा आयोग का दफ्तर। फाइल फोटो

पटना, नलिनी रंजन। 66th BPSC PT Result बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 66वीं प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। परीक्षा में 280,882 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें 8997 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इनमें अनारक्षित कोटि के  3497, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 902, अनुसूचित जाति कोटि के 1503, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के 78, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 1586, पिछड़ा वर्ग के 1199 एवं पिछड़ा वर्ग महिला श्रेणी के 232 उम्मीदवार शामिल हैं। दिव्यांग श्रेणी में सफल 8997 अभ्यर्थियों में दृष्टिबाधित प्रकृति के 71, मूक-बधिर प्रकृति के 75, अस्थि बाधित प्रकृति के 96 एवं मनोविकार- बहुदिव्यांग प्रकृति के 71 उम्मीदवार हैं। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों में 135 सफल हुए हैं।

loksabha election banner

689 पदों पर की जाएगी नियुक्ति

आयोग के सचिव केशव रंजन ने बताया कि 66वीं संयुक्त परीक्षा के माध्यम से 689 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 27 दिसंबर को 887 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। औरंगाबाद के एक केंद्र पर छात्रों के परीक्षा बहिष्कार के कारण परीक्षा 14 फरवरी को आयोजित की गई थी। आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा मई के अंत या जून महीने में कराने की कवायद की जाएगी। इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

689 पदों पर नियुक्ति की कवायद

66वीं संयुक्त परीक्षा के माध्यम से 689 पदों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें बिहार के गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग में ईख पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आपूर्ति निरीक्षक, पंचायती राज विभाग में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग में ग्रामीण विकास पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति होनी है।

कटऑफ अंक

अनारक्षित : 108

अनारक्षित महिला : 100

ईडब्ल्यूएस : 103

ईडब्ल्यूएस : 95

एससी : 95

एससी महिला : 84

एसटी : 98

ईबीसी : 102

ईबीसी महिला : 93

पिछड़ा वर्ग : 104

बीसी : 97

बीसीएल : 95

दिव्यांग वीआइ : 89

दिव्यांग डीडी : 81

दिव्यांग ओएच : 95

दिव्यांग एमडी : 61

स्वतंत्रता सेनानी परिजन : 97

689 पदों पर नियुक्ति की कवायद

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 66वीं संयुक्त परीक्षा के माध्यम से 689 पदों की नियुक्ति की जानी है। इसमें बिहार के गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग में ईंख पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आपूर्ति निरीक्षक, पंचायती राज विभाग में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में राजस्व पदाधिकारी,  ग्रामीण विकास विभाग में ग्रामीण विकास पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी की नियुक्ति होनी है।

जानें किन-किन विभाग में कितने पद हैं

अवर निर्वाचन पदाधिकारी : 02

बीडीओ : 127

कमांडेंट : 02

डीएसपी : 34

जेलर : 03

ईख पदाधिकारी : 05

राज्य कर सहायक आयुक्त : 11

बीपीओ : 19

एडीटीओ : 30

ईओ, टाउन : 15

एमओ: 157

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी : 51

सीओ : 66

बीपीआरओ : 162

जिला नियोजन पदाधिकारी : 05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.